फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Newly married woman dies of snakebite

Gonda News: सर्पदंश से नवविवाहिता की मौत

Mon, 07 Aug 2023 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 07 Aug 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Newly married woman dies of snakebite
गोंडा। वजीरगंज थाना क्षेत्र के बालेश्वरगंज कस्बे में सांप के काटने से नवविवाहिता रेखा (27) की हालत बिगड़ गई। प्राथमिक इलाज के बाद लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बालेश्वरगंज कस्बा निवासी शिवम गुप्ता की शादी इसी साल 22 फरवरी को गोरखपुर के गोरखनाथ इलाके के रहने वाले सतेंद्र कुमार की पुत्री रेखा से हुई थी। शिवम ने बताया कि रविवार को वह दोनों कमरे में जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रहे थे। रात तकरीबन एक बजे पत्नी रेखा ने बताया कि उसे किसी जंतु ने काट लिया है। उसे बेचैनी भी होने लगी। तभी कमरे में करैत प्रजाति का सांप दिखा, जिसे मार दिया गया।
विज्ञापन

शिवम ने बताया कि रेखा को श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया। उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो लखनऊ ले जाने लगे। मगर रास्ते में ही रेखा की मौत हो गई। नवविवाहिता की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed