{"_id":"67703815eb9ac339490f2d9a","slug":"new-year-will-have-to-be-celebrated-in-harsh-winter-gonda-news-c-100-1-slko1029-129823-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कड़ाके की सर्दी में मनाना होगा नए साल का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कड़ाके की सर्दी में मनाना होगा नए साल का जश्न
Sat, 28 Dec 2024 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। मौसम ने शनिवार को एक बार फिर करवट ली। शुक्रवार को गुनगुनी धूप से लोगों को राहत मिली, लेकिन शनिवार सुबह आंखें खुलीं तो ठंड ने कंपकंपा दिया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अभी ठंड और बढ़ेगी। नए साल का जश्न कड़ाके की ठंड में मनाना होगा। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 30 दिसंबर से पारा और गिरेगा। सर्द हवाएं चलेंगी, बूंदाबांदी का भी अनुमान लगाया जा रहा है।
श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में भूगोल विभाग के प्रोफेसर रंजन शर्मा ने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग के चलते ठंड आगे बढ़ गई है। जो स्थिति दिसंबर में शुरू होती थी, वह जनवरी में होगी। 31 दिसंबर से ही पारा गिरना शुरू हो जाएगा। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ से बूंदाबांदी भी होगी। यह मौसम गोंडा के साथ ही आसपास के जिलों में रहेगा। (संवाद)