फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   MLA demands CM's appointment of doctors

विधायक ने सीएम से की चिकित्सकों की तैनाती की मांग

Sat, 21 Nov 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
MLA demands CM's appointment of doctors
करनैलगंज (गोंडा)। जिले की एकमात्र रेफरल यूनिट सीएचसी करनैलगंज पर चिकित्सकों की भारी कमी को लेकर भाजपा विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर चिकित्सकों की तैनाती की मांग रखी है। करनैलगंज सीएचसी जिले में इकलौती रेफरल यूनिट का हॉस्पिटल है।
विज्ञापन

जहां सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग सहित महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हैं, जबकि यहां मरीजों की संख्या काफी अधिक है, प्रतिदिन दो दर्जन महिलाओं के प्रसव होते हैं। दुर्घटना में घायलों को सर्जरी या हड्डी रोग का इलाज नहीं मिल पाता है। अधिकांश मरीजों को मुख्यालय पर रेफर करना पड़ता है। कई वर्षों से इस अस्पताल में चिकित्सकों की कमी है।
विज्ञापन

मात्र दो चिकित्सकों की तैनाती है। जिससे यहां के लोगों को स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी करनैलगंज नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने करनैलगंज सीएससी पर डॉक्टरों एवं स्टॉफ की कमी को लेकर विधायक से मांग रखी गई। संगठन की मांग को नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री कन्हैयालाल वर्मा, मुकेश वैश्य, आशीष गिरी एंव अर्चित पांडेय की मांग पर विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह लल्ला भैया ने मुख्यमंत्री व प्रदेश शासन के अधिकारियों को लिखा पत्र सीएचसी करनैलगंज में चिकित्सकों की तैनाती कराने की मांग रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed