फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Message given on drug de-addiction and road safety

Gonda News: नशा मुक्ति व सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

Tue, 10 Mar 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 10 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Message given on drug de-addiction and road safety
सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक करते विद्यार्थी। -स्रोत: विद्यालय
पसका/करनैलगंज/दुबहा बाजार/धानेपुर। महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज के एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर में मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रमाधिकारी डॉ. सीमा तिवारी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने शिविर स्थल से परसपुर तक निकाली गई रैली में सड़क सुरक्षा के नारे लगाए गए।
विज्ञापन

बौद्धिक सत्र में नशा उन्मूलन पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसमें गरिमा गौतम प्रथम, नैंसी सिंह द्वितीय तथा लक्ष्मी पांडेय व अर्पित मिश्र संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य वक्ता नरेंद्र नाथ पांडेय ने हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग पर जोर दिया। इस मौके पर डॉ. अजीत सिंह, डॉ. दयाशंकर मिश्र, शिवम पांडेय, दिनेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


करनैलगंज संवाद के अनुसार, सरयू डिग्री काॅलेज के एनएसएस शिविर में मंगलवार को नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुए। स्वयंसेवकों ने बेलवा समय के भयापुरवा में घर-घर जाकर नशा मुक्ति का संदेश दिया। कंपोजिट विद्यालय सकरौरा से सड़क सुरक्षा रैली भी निकाली गई। प्राचार्य डॉ. आरबी सिंह की अध्यक्षता में डिजिटल साक्षरता व सरकारी योजनाओं पर व्याख्यान हुआ। संचालन डॉ. ममता मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुबहा बाजार संवाद के अनुसार, किसान डिग्री कॉलेज बनगांव के एनएसएस शिविर में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। रोहित शुक्ल और चंद्रप्रकाश अवस्थी की अध्यक्षता में स्वयंसेवकों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली को जंतु विज्ञान के वरिष्ठ प्रवक्ता जितेंद्र मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान त्रिलोकी नाथ शुक्ल, अरुण मौर्य, कनकलता शुक्ला, अनुपम शुक्ल, शिखा तिवारी आदि मौजूद रहीं।


धानेपुर संवाद के अनुसार, उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवदीन खरिहा उज्जैनी कला में शशिभूषण शरण सिंह महाविद्यालय के एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने पूरे रामसहाय पुरवा और शिवपुरवा में घर-घर जाकर लोगों को स्वास्थ्य, पर्यावरण सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक करते विद्यार्थी। -स्रोत: विद्यालय

सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक करते विद्यार्थी। -स्रोत: विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed