{"_id":"65f0a12203e6d3510700824d","slug":"medical-fitness-certificate-will-be-made-online-gonda-news-c-100-1-gon1001-114227-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ऑनलाइन बनेगा मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ऑनलाइन बनेगा मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
Wed, 13 Mar 2024 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 13 Mar 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। नौकरी, स्कूलों में प्रवेश व शस्त्र लाइसेंस सहित विभिन्न कार्यों के लिए जरूरी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। शासन के नए निर्देश के बाद अब फिटनेस सर्टिफिकेट का आवेदन घर बैठे ऑनलाइन किया जा सकता है। इसके बाद स्लॉट जारी होगा, उसी के अनुसार स्वास्थ्य परीक्षण कर सीएमओ कार्यालय से प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
अभी तक स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को पूरे दिन भटकना पड़ रहा है। आवेदन सबसे पहले ओपीडी पर्चा कटवाता है। उसके बाद सीएमओ कार्यालय पर लिपिक मुहर लगाकर विभिन्न जांच व पांच डॉक्टरों की रिपोर्ट लगवाने का निर्देश देता है। रिपोर्ट लगने के बाद सीएमओ या एसीएमओ के हस्ताक्षर से प्रमाणपत्र जारी होता है। इसमें पूरा दिन लग जाता है।
यूपी हेल्थ पोर्टल पर होगा आवेदन
अब स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सबसे पहले यूपी हेल्थ डॉट इन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जाना है। आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर निर्धारित स्टॉल के अनुसार सीएमओ कार्यालय पर स्वास्थ्य परीक्षण करवाना होगा। इसके बाद आसानी से स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जारी हो जाएगा।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा के अनुसार ऑनलाइन आवेदन के बाद कार्यालय आने पर आवेदन व कर्मियों दोनों को सहूलियत मिलेगी। निर्धारित स्वास्थ्य परीक्षण के बाद प्रमाणपत्र जारी कर दिया जाएगा।