फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Many vehicles clashed in dense fog, young man died

घने कोहरे में भिड़े कई वाहन, युवक की मौत

Sun, 22 Dec 2019 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Many vehicles clashed in dense fog, young man died
गोंडा के नबाबगंज में कोहरा छंटने के इंतजार में सड़क किनारे खड़ी ट्रकें। - फोटो : GONDA
तरबगंज मोतीगंज गोंडा। मौसम के रुख में आए बदलाव से पिछले दो दिनों से कोहरे का कहर जारी है। शनिवार की रात और रविवार की भोर में सड़क किनारे खड़े वाहन से कई वाहन टकरा गए। हालांकि वाहनों के टकराने से जनहानि नहीं हुई है। मगर तरबगंज के टकटोना गांव के पास साइकिल सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। जिससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अयोध्या के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से नाजुक हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। मोतीगंज में हुए सड़क हादसे में दो होमगार्ड जवान घायल हुए हैं। वहीं नवाबगंज में कोहरे के चलते आधा दर्जन वाहन आपस में भिड़ गये। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

थाना तरबगंज क्षेत्र के रांगी गांव के मजरे मोतीरामपुरवा के रहने वाले राजियावन का बेटा शुभम (18) इसी गांव के निवासी लल्ली के बेटे अरविंद (15) के साथ रविवार की सुबह तकरीबन आठ बजे साइकिल से किसी काम से घर से निकले थे। वह दोनों तरबगंज-नवाबगंज मार्ग पर टकटोना गांव के पास पहुंचे थे तभी कोहरे के कारण अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद डाला। जिससे शुभम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

उसे अयोध्या के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से नाजुक हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में शुुभम के पिता रामजियावन ने थाना तरबगंज में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर मृत्यु कारित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे हादसे में मोतीगंज थाना के होमगार्ड भवानी प्रसाद शु्क्ला व जगतराम यादव इसी थाना क्षेत्र के प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा कुंदरखी पर शनिवार की रात ड्यूटी करने गए थे। वहां से रविवार की भोर में दोनों बाइक से लौट रहे थे। दोनों कुंदरखी गांव के पास घने कोहरे के कारण कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग निकला। मगर सूचना पर मुख्य आरक्षी संजीत सिंह ने पीछा कर चालक को कार समेत पकड़ लिया और थाने ले आए। प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज अटल बिहारी ठाकुर ने बताया कि कार चालक को पकड़ लिया गया है। मगर होमगार्ड्स जवानों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed