{"_id":"687a91c5d922cbd9840e6047","slug":"make-a-habit-of-writing-reduce-the-use-of-mobile-gonda-news-c-100-1-slko1026-141020-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: लिखने की आदत डालें, मोबाइल का कम करें इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: लिखने की आदत डालें, मोबाइल का कम करें इस्तेमाल
Fri, 18 Jul 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत चलने वाली कोचिंग में चयनित छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए शुक्रवार को टाउन हाॅल में अभ्युदय अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने छात्र-छात्राओं को पूरी लगन से तैयारी करने एवं जीवन में सफल होने की सीख दी। कहा कि सभी छात्र अधिक से अधिक लिखने की आदत डालें और अपने शब्दकोश का भंडार बढ़ाएं। केवल पढ़ाई में ही ध्यान लगाएं। व्यर्थ की चीजों में अपना वक्त बर्बाद न करें। लिखने की आदत डालें। मोबाइल का इस्तेमाल कम से कम करें।
कार्यक्रम में मंडलायुक्त ने विद्यार्थियों से संवाद भी किया। कहा कि आप सब अपने माता-पिता के सपनों को साकार करें। यह समय आपके लिए बहुत कीमती है। इस समय आप जो भी तैयारी करेंगे, उसका फल आपको आगे आने वाले जीवन में मिलेगा। यदि आप इस समय को व्यर्थ जाने देंगे तो आपका भविष्य भी अंधकार में चला जाएगा। कहा कि सभी छात्र पूरी मेहनत व ईमानदारी से परीक्षाओं की तैयारी करें।
मंडलीय आकांक्षा समिति की अध्यक्ष गरिमा भूषण ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सफलता के लिए अनुशासित अध्ययन, निरंतर अभ्यास व आत्म मूल्यांकन आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को पाठ्यक्रम के गहन अध्ययन, ग्रुप डिस्कशन में भाग लेने और सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करने की सलाह दी।
विज्ञापन
सीडीओ अंकिता जैन ने बताया कि कोचिंग की ये निशुल्क सुविधा छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी में मदद करेगी। उन्होंने सभी छात्रों से समय का सदुपयोग करने का आग्रह किया। एसपी की पत्नी व एसोसिएट प्रोफेसर तन्वी जायसवाल और एलबीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आरके पांडेय ने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर जानकारी दी।
क्लास रूम में लगेंगे दो एसी
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने क्लास रूम में एसी लगवाने की मांग की। जिस पर मंडलायुक्त ने सीडीओ को तत्काल क्लास रूम में दो एसी लगवाने के निर्देश दिए। इस पर छात्र-छात्राओं ने ताली बजाकर आभार जताया।