{"_id":"6a6a38dac3633ae2820cdaf1","slug":"literature-plays-a-pivotal-role-in-nation-building-gonda-news-c-100-1-slko1026-163267-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज निर्माण में साहित्य की भूमिका अहम : प्रतीक भूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज निर्माण में साहित्य की भूमिका अहम : प्रतीक भूषण
Wed, 29 Jul 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
विधायक प्रतीक भूषण सिंह को सम्मानित करते कवि।
गोंडा। टाउन हाल में बुधवार को आयोजित काव्य अनुष्ठान में गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने कहा कि समाज निर्माण में साहित्य और कविताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। साहित्यकारों को अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने का काम करना चाहिए।
हिंदी साहित्य अकादमी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ जैन सुमन ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है। साहित्यकारों की जिम्मेदारी है कि वे ऐसी रचनाएं करें, जो समाज को प्रेरित करें और लंबे समय तक लोगों के मन-मस्तिष्क पर अपनी छाप छोड़ें।
कार्यक्रम की प्रायोजक डॉ. नीता सिंह नवल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. सूर्यपाल सिंह, डॉ. शिवाकांत मिश्र विद्रोही, सुरेंद्र सिंह झंझट, संत शरण त्रिपाठी सहित अन्य साहित्यकारों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में क्रांति सिंह, शिप्रा सिंह, अविनाश सिंह, पीपी यादव, आनंद सिंह, राजेश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।