{"_id":"45bea366c50bc6c5c2c0818f79023d0f","slug":"je-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई को पीटा
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
मनकापुर में गुरुवार को बिजली के एटीएंडसी लॉस को कम करने के लिए मिशन तारा के तहत चेकिंग अभियान चलाने पहुंची बिजली कर्मियों की टीम में शामिल अवर अभियंता से इलाकाई कुछ लोगों ने मारपीट की। इसके बाद आक्रोशित मनकापुर के बिजली कर्मियों ने न सिर्फ मनकापुर से संचालित तीन बिजलीघरों मनकापुुर, घारीघाट व मसकनवा की आपूर्ति ठप कर दी, बल्कि टेलीफोन निर्माता कंपनी आईटीआई की भी सप्लाई बाधित कर दी।
पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे बिजली कर्मियों को समझाकर मामला शांत कराया। फिलहाल मामले में दोनों ओर से मुकदमा दर्ज किए जाने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है।
कोतवाल राकेश सिंह का कहना है कि वह चुनाव ड्यूटी से लौट रहे हैं। कोतवाली पहुंचने के बाद ही कुछ बता पाएंगे। मारपीट के चलते सुबह 11 बजे बंद हुई बिजली देर शाम अधिकारियों के आश्वासन पर बहाल हुई।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह मनकापुर बिजलीघर के अवर अभियंता डीके प्रजापति टीम के साथ स्टेशन चौराहा पर बिजली बिलों की वसूली के लिए कांबिंग अभियान चलाने पहुंचे थे।
बतौर जेई यहां उनसे कुछ लोग मिलने आए और हाथ खींचकर एक ढाबली के पीछे ले गए। जहां इन लोगों ने पावर कॉर्पोरेशन के राजस्व वसूली अभियान को तत्काल रोकने और मोहल्ले से जाने को कहा।
जब उन्होंने मना किया तो उन लोगों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। इसकी खबर जैसे ही साथ में गए अन्य बिजली कर्मियों को लगी तो उन्होंने इसके विरोध में मनकापुर 132 केवी बिजलीघर से संचालित मनकापुर सहित दो अन्य बिजलीघरों मसकनवा व घारीघाट की सप्लाई बंद करते हुए आईटीआई मनकापुर की भी बिजली काट दी और जेई से हुई मारपीट के विरोध में नारेबाजी और प्रदर्शन करने लगे।
पावर कॉर्पोरेशन के आला अधिकारी पहुंचे और उन्होंने बिजलीकर्मियों को शांत कराया। इसके बाद सुबह 11 बजे से बंद पड़ी सप्लाई देर शाम बहाल हो पाई। इस दरम्यान तीन बिजलीघरों से जुड़ी तकरीबन आठ लाख आबादी को अंधेरे में रहना पड़ा।
उधर मामले में दोनों पक्षों की ओर से मनकापुर कोतवाली में तहरीर दी गई है। इसमें दूसरे पक्ष की ओर से मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी कृष्ण कुमार, माधवप्रसाद, शिवकुमार, आनंद पाण्डेय, संजीव मिश्र ने जेई डीके प्रजापति पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है।
जबकि जेई की तरफ से दी गई तहरीर में ओमप्रकाश, अजय कुमार, अनिल, कृष्ण कुमार, अर्जुन सहित अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालकर मारपीट करने की तहरीर दी गई है।
कोतवाली राकेश सिंह का कहना है कि वह चुनाव ड्यूटी से लौटकर मनकापुर आ रहे हैं। मनकापुर पहुंचने के बाद ही वह इस मामले में कुछ बता पाएंगे।