{"_id":"6a0a00cf53de98527100946a","slug":"instructors-received-demo-check-of-honorarium-gonda-news-c-100-1-gon1001-158523-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अनुदेशकों को मिला मानदेय का डेमो चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अनुदेशकों को मिला मानदेय का डेमो चेक
Sun, 17 May 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 17 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे अंशकालिक अनुदेशकों के चेहरे शनिवार को खुशी से खिल उठे, जब जिला पंचायत सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें बढ़े हुए 17 हजार रुपये मानदेय का डेमो चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अनुदेशकों का सम्मान कर उनका उत्साह बढ़ाया।
समारोह के दौरान लखनऊ से प्रसारित मुख्यमंत्री और बेसिक शिक्षा मंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी सुनाया गया। मुख्यमंत्री के संबोधन में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और शिक्षकों के हितों को प्राथमिकता देने की बात कही गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ अनुदेशकों और शिक्षकों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।
उन्होंने कहा कि मानदेय वृद्धि से अनुदेशकों का मनोबल बढ़ेगा और वे अधिक समर्पण के साथ बच्चों को शिक्षित करेंगे। सरकार लगातार शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए कार्य कर रही है और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह में मौजूद अनुदेशकों ने भी बढ़े हुए मानदेय पर खुशी जताते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। अतिथियों ने अंशकालिक अनुदेशकों को डेमो चेक सौंपकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, विधायक रमापति शास्त्री, प्रभात कुमार वर्मा, प्रेम नरायन पांडेय, केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र, कैसरगंज सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी तथा एडीएम आलोक कुमार, बीएसए अमित कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।