फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   hospital,gonda,salary break,pataient

खराब प्रगति वाले सीएचसी अधीक्षकों का वेतन रोका

Thu, 29 Sep 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
hospital,gonda,salary break,pataient
फोटो-8 गोंडा के कलेक्ट्रेट में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक लेते जिलाधिकारी। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। सरकारी अस्पतालों में आए मरीजों के इलाज में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी मरीज को सरकार की मंशा के अनुरूप इलाज व अन्य स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिलने की शिकायत मिली तो संबंधित अधीक्षक की जिम्मेदारी तय की जाएगी। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने गुरुवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सा अधीक्षकों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने खराब प्रगति वाले अधीक्षकों का वेतन रोकने का आदेश दिया। डीएम के आदेश पर पंडरी कृपाल की अधीक्षक डॉ. पूजा जायसवाल तथा हलधरमऊ के अधीक्षक संत कुमार वर्मा का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया है। बैठक में मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, कम्युनिटी प्रोसेस, राष्ट्रीय कार्यक्रम नान कम्युनिकेबल डिजीज आदि की समीक्षा किया।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा कि शासन की मंशानुसार जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए सभी सीएचसी अधीक्षक सीएचसी पर ही निवास करें तथा संस्थागत प्रसव एवं विभिन्न प्रकार के टीकों को समय से लगवाना सुनिश्चित करें। इस मौके पर सीडीओ गौरव कुमार, सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, एसीएमओ डॉ. एपी सिंह, डीपीआरओ लालजी दूबे, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed