{"_id":"63ee7b953f508ac2690edf37","slug":"hospital-gonda-docter-salary-break-gonda-news-c-13-1-91304-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: लापरवाह एसीएमओ सहित 19 डॉक्टरों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: लापरवाह एसीएमओ सहित 19 डॉक्टरों का वेतन रोका
Fri, 17 Feb 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 17 Feb 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम डॉ. उज्जवल कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार्यों में लापरवाही बरतने वाले एसीएमओ डॉ. एपी सिंह सहित 19 डॉक्टरों का वेतन रोके जाने का आदेश दिया। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक में स्वास्थ्य योजनाएं फिसड्डी मिलने पर डीएम का पारा चढ़ गया।
समीक्षा के दौरान पाया गया कि एसीएमओ डॉ. एपी सिंह अपने कार्यों में रुचि नहीं लेते। कड़ी फटकार लगाते हुए अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का आदेश दिया। बिना पूर्व सूचना दिए बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. पीडी गुप्ता का वेतन रोका गया। महिला अस्पताल की वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. सुषमा सिन्हा का कार्यों मे लापरवाही के चलते वेतन रुका। सभी 16 सीएचसी अधीक्षकों का संस्थागत प्रसव में कमी, सीएचसी पर रात्रि निवास न करने के कारण वेतन रोका गया।
सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा को सख्त निर्देश दिया कि वह रोज सीएचसी व पीएचसी अधीक्षकों के साथ जूम बैठक कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की निगरानी करें। बैठक में सीडीओ एम. अरुन्मोली, डीपीएम अमरनाथ, डीसीपीएम डॉ. आरपी सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी धमेंद्र कुमार, राजेश सिंह, डीपीआरओ लालजी दूबे आदि रहे।