{"_id":"64d91488848faeb4750f7fc8","slug":"grocers-throat-slit-with-knife-gonda-news-c-100-1-slko1026-2672-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: किराना व्यापारी का चाकू से गला रेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: किराना व्यापारी का चाकू से गला रेता
Sun, 13 Aug 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 13 Aug 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
घायल व्यापारी शुभम सिंह। - संवाद
गोंडा। वजीरगंज थाना क्षेत्र में अयोध्या-गोंडा मार्ग पर रौजा गांव में दुकान के बाहर सो रहे किराना व्यापारी का शनिवार देर रात अज्ञात हमलावर ने चाकू ने गला रेत दिया। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां से उसे ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। व्यापारी पर हमले की सूचना पर पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ जांच पड़ताल की है।मामले में अज्ञात के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।
थाना क्षेत्र के अचलपुर गांव निवासी शुभम सिंह (27) पुत्र चंद्र प्रताप सिंह बालेश्वरगंज कस्बे के पास रौजा गांव में किराना की दुकान चलाता है। रोज की तरह ही शनिवार रात वह दुकान के सामने चारपाई पर सो रहा था। उसकी पत्नी भी पास में पड़ी चारपाई पर सो रही थी। शनिवार देर रात 02:30 बजे अचानक अज्ञात हमलावर ने चाकू से शुभम का गला रेत दिया। पति की चीख सुनकर पत्नी की नींद खुल गई। उसने शोर मचाया तो हमलावर पैदल ही भाग निकला।
शोर सुनकर बाहर निकले मकान मालिक सगीर ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। तब तक गश्त पर निकली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शुभम को पहले सीएचसी ले जाया गया। जहां से मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। उसे नाजुक हालत में ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
शुभम के चचेरे भाई गुड्डू सिंह ने थाने पर अज्ञात के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध जानलेवा हमले रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।