फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Greetings started as soon as the moon of Eid was sighted

Gonda News: ईद का चांद दिखते ही मुबारकबाद का सिलसिला शुरू, बाजारों में उमड़ी भीड़

Fri, 21 Apr 2023 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 21 Apr 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Greetings started as soon as the moon of Eid was sighted
गोंडा के एकता चौक के पास ईद के लिए टोपी खरीदते लोग। - संवाद
गोंडा। ईद-उल-फितर को लेकर लोगों में खुशी है। शुक्रवार देर शाम ईद का चांद दिखते ही लोग एक-दूसरे को बधाई देने लगे। जिलेभर के बाजारों देर रात तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। महिलाएं और बच्चों ने सबसे ज्यादा खरीदारी की। अपनी पसंद के कपड़े, जूते, सौंदर्य प्रसाधन और रसोई के सामान की भी खरीदारी बाजार में की गई।
विज्ञापन

अलविदा की नमाज की वजह से शुक्रवार दोपहर बाजार में सन्नाटा रहा। दोपहर बाद लोगों की भीड़ खरीदारी करने उमड़ पड़ी। युवाओं को इस बार जींस, डबल पॉकेट शर्ट, ट्राउजर, रफ लुक पैंट और वी गले वाली टी-शर्ट खूब भा रही है। कढ़ाई के कुर्ते और पैजामे भी खूब भा रहे हैं। पठान सूट के अलावा साइड कट वाले कुर्ते और वी-गले के कुर्ते की मांग बढ़ी है। चौक बाजार के दुकानदार शाहिद ने बताया कि युवतियों को आलिया कट व नायरा कट खूब भा रहा है। रेडीमेड कपड़ों की डिमांड अधिक है। महिलाओं को स्पेशल गाउन पसंद हैं। बच्चियों के लिए फ्रॉक की खरीदारी की गई। टोपी भी बाजार में खूब बिकी।
विज्ञापन

ईद पर बाजार में सेंवई की दुकानें सजी रहीं। खोवा के साथ ही मेवे की दुकान पर लोगों की भीड़ रही। 100 रुपये प्रति किलोग्राम से सेंवई की कीमत शुरू हो रही है। वहीं खोवा 360 रुपये प्रतिकिलो बिका। दुकानदार रऊफ ने बताया कि कई प्रकार की सेंवई मार्केट में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईद पर जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने ईद सकुशल संपन्न कराने को लेकर सभी इंस्पेक्टरों व थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं। एएसपी शिवराज की अगुवाई में सीओ, इंस्पेक्टर, थानाध्यक्षों संग पुलिस टीमों ने शुक्रवार को कई इलाकों में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। ईद-उल-फितर की नमाज के लिए पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटने की तैयारी है।

महाराष्ट्र, नई दिल्ली व अन्य महानगरों की ओर से आने वाली ट्रेनों में शुक्रवार को ईद मानने के लिए घर आने वालों की जबर्दस्त भीड़ रही। रेलवे की तरफ से कोई ठोस व्यवस्था व पर्याप्त संख्या में अतिरिक्त ट्रेन न चलाए जाने से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। यात्री मोहम्मद शमीम, रमजान व शरीफ का कहना है कि परिवार के साथ ईद मनाने घर आए हैं। ट्रेनों में भीड़ की वजह से दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed