{"_id":"678bee227cb8e17153035f70","slug":"government-will-take-strict-action-in-guddu-muslim-case-kirti-vardhan-singh-gonda-news-c-100-1-slko1026-131097-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड्डू मुस्लिम मामले में सरकार करेगी सख्त कार्रवाई : कीर्तिवर्धन सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड्डू मुस्लिम मामले में सरकार करेगी सख्त कार्रवाई : कीर्तिवर्धन सिंह
Sat, 18 Jan 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
गाेंडा। राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या के आरोपी गुड्डू मुस्लिम के दुबई भागने पर शनिवार को गोंडा जिला पंचायत सभागार में मौजूद केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि सरकार मामले में गंभीर है। अगर इसे लेकर जांच न हुई होती तो यह तथ्य सामने ही नहीं आता। सरकार ऐसे लोगों को कतई नहीं छोड़ेगी। सख्त कार्रवाई होगी।
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री ने प्रयागराज महाकुंभ में मोदी कैबिनेट के जाने पर कहा कि यह आस्था का विषय है। जिसकी आस्था है, वह सभी प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जाएंगे। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर कहा कि कौन वादों पर खरा उतरा, कौन नहीं उतरा, यह दिल्ली की जनता फैसला करेगी। किसी के बोलने से कुछ नहीं होगा। लोग अब काम देखना चाहते हैं और काम के नाम पर वोट भी कर रहे हैं।