फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda: Gajendra kept fighting till his last breath, the video from inside the mill went viral on social media,

गोंडा: आखिरी सांस तक लड़ता रहा गजेंद्र, सोशल मीडिया पर मिल के अंदर का वीडियो वायरल, सामने आया परिवार

Mon, 02 Dec 2024 11:28 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, गोंडा
अमर उजाला संवाद, गोंडा Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 02 Dec 2024 11:28 PM IST
सार

Gonda Mill case: सोशल मीडिया पर वायरल 1.48 मिनट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में मोतीगंज प्रभारी निरीक्षक अनीता यादव व पुलिस कर्मियों के साथ गजेंद्र की पत्नी रूबी व बेटी अनन्या (12) और अभि (05) नजर आए रहे हैं।

विज्ञापन
Gonda: Gajendra kept fighting till his last breath, the video from inside the mill went viral on social media,
गोंडा मिल में हुई घटना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मोतीगंज के कुंदुरखी स्थित बजाज चीनी मिल के फिटर रहे गजेंद्र कुमार सिंह (38) आखिरी सांस तक आरोपियों और पुलिस से लड़ता रहा। मगर सिस्टम से पार नहीं पा सका। घटना के चौथे दिन मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें गजेंद्र एक साथ पुलिस व मिल कर्मियों का विरोध कर रहा है। बावजूद इसके पुलिस समझौते में लगी रही। 

विज्ञापन


 सोशल मीडिया पर वायरल 1.48 मिनट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में मोतीगंज प्रभारी निरीक्षक अनीता यादव व पुलिस कर्मियों के साथ गजेंद्र की पत्नी रूबी व बेटी अनन्या (12) और अभि (05) नजर आए रहे हैं।
विज्ञापन

 मोतीगंज इंस्पेक्टर अनीता यादव पर मामले में लीपापोती का आरोप लगा रहा है। पुलिस के सामने मिल अफसरों के प्रताड़ना का विरोध कर रहा है। मुकदमा दर्जकर ठोस कार्रवाई करने के बजाय उसे ही इंस्पेक्टर समेत पुलिसकर्मी समझाते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इंस्पेक्टर और गजेंद्र के बीच तीखी नोंकझोंक हो रही है। पत्नी रूबी की दी हुई तहरीर पर केस दर्ज करने की बात कह रहीं है। मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पत्नी रूबी ने आरोप लगाया कि पुलिस पीड़ित परिवार पर ही दवाब बनाती रही है। वहीं, समझौता करा दिया। हालांकि 'अमर उजाला' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो पिछले 18 से 22 अक्तूबर के बीच का बताया जा रहा है। आरोप है कि विवाद के बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने में बुलाने के बजाय मिल में गजेंद्र को समझौते के लिए ले गई थी। 

पत्नी हो गई थी बेसुध, बेटी लगाती रही गुहार 
परिवार के मानसिक स्थिति का अंदाजा वायरल वीडियो से लगाया जा सकता है। एक तरफ गजेंद्र विरोध कर रहा तो दूसरी तरफ उनकी पत्नी रूबी अचानक गश खाकर गिर गईं। इस दौरान पत्नी बेसुध हो गईं। 12 वर्षीय बेटी अनन्या भी बेबस थी। आंखों से पिता को परेशान देखकर एक कदम ठिठक गई। वहीं, पुलिस कर्मी बेबस नजर आ रहे हैं। आखिरकार सिस्टम से परिवार हार गया। प्रभारी निरीक्षक अनीता यादव ने बताया कि पुलिस ने समझौता करा दिया था। मामले की जांच की जा रही है।




निलंबित कर व्हाट्सएप पर भेज दिया पत्र 
पत्नी रूबी ने बताया कि पुलिस के समझौता कराने के बावजूद भी यूनिट हेड पीएन सिंह, एचआर मैनेजर कमलेश कुमार और राजू सिंह का तांडव कम नहीं हुआ। पीड़ित को नौकरी से निकालने के लिए हरसंभव कोशिशें करते रहे। इतना ही नहीं, गजेंद्र के व्हाट्सएप पर निलंबन लेटर भेज दिया गया। मिल पहुंचा तो गेट बंद करा दिया गया। फोन नहीं उठाया। थाने पहुंचकर पत्नी ने पुलिस से शिकायत की, मगर कार्रवाई नहीं की गई। इतना ही नहीं, अफसरों ने भी शिकायत के बाद कोई एक्शन नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed