{"_id":"69f727e51053d4811d09caef","slug":"gonda-bike-riding-couple-and-son-die-after-being-hit-by-a-tanker-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda: टैंकर की टक्कर लगने से बाइक सवार दंपती व बेटे की मौत, तीनों उछलकर सड़क पर जा गिरे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda: टैंकर की टक्कर लगने से बाइक सवार दंपती व बेटे की मौत, तीनों उछलकर सड़क पर जा गिरे थे
Sun, 03 May 2026 04:18 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 03 May 2026 04:18 PM IST
सार
बाइक सवार नवाबगंज-कटरा मार्ग पर कनकपुर गांव के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आ रहे दुग्ध से भरे टैंकर ने टक्कर मार दी जिससे तीनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान टैंकर से कुचलकर उर्मिला व लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में तीन की मौत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोंडा जिले के नवाबगंज के कटरा मार्ग पर कनकपुर गांव के पास रविवार की दोपहर बाद टैंकर की टक्कर लगने से बाइक सवार मां व बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, महिला के पति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी मान सिंह (42) अपनी पत्नी उर्मिला (40) व बेटे लवकुश (15) के साथ बाइक से रविवार की दोपहर बहराइच के ग्यारह सौरेती गांव अपने साले की शादी में शामिल होने जा रहे थे। वह नवाबगंज-कटरा मार्ग पर कनकपुर गांव के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आ रहे दुग्ध से भरे टैंकर ने टक्कर मार दी जिससे तीनों उछलकर सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन
इसी दौरान टैंकर से कुचलकर उर्मिला व लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दौड़े लोगों ने मान सिंह को नाजुक हालत में सीएचसी पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक भाग निकला। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि हादसे में पति-पत्नी व बेटे की मौत हुई है। टैंकर चालक की तलाश की जा रही है।