{"_id":"64caa2a168b5feee1208edd6","slug":"give-20-lakhs-else-will-kill-the-son-gonda-news-c-100-1-slko1029-2023-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 20 लाख दो... वरना बेटे को मार डालेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 20 लाख दो... वरना बेटे को मार डालेंगे
Thu, 03 Aug 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले में रंगदारी मांगने का एक बड़ा मामला सामने आया है। आवास विकास कॉलोनी के महेंद्र प्रताप सिंह के नाम से मनकापुर के बनकसिया शिवरतन सिंह निवासी कृष्ण गोपाल शुक्ल को धमकी भरा पंजीकृत पत्र भेजा गया है। पत्र में धमकी देते हुए पांच अगस्त की दोपहर 1.30 बजे तक 20 लाख रुपये नकद बैग में रखकर खुद नई देवी मंदिर में रखने की बात लिखी है। पत्र में कहा गया कि मांगी गई रकम देने की सहमति के लिए घर के सामने पांच अगस्त को सुबह 10 बजे तक हरा कपड़ा बांधकर लटका दें। साथ ही धमकाया कि अगर ऐसा नहीं किया और पुलिस को सूचना दी तो आपके बेटे राहुल राज को मुर्दा करके आपके पास भेज देंगे। आरोपित भी किया कि जो आपने चोरी और हत्या कराई है, उसका भंडाफोड़ कर देंगे और फिर बेटे के साथ तुम भी मारे जाओगे।
पत्र मिलने से बनकसिया शिवरतन सिंह के सरजू शुक्ल पुरवा निवासी कृष्ण गोपाल के परिवार में हड़कंप मच गया। पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। कृष्ण गोपाल का कहना है कि पत्र में झूठी बातें लिखकर धमकाया जा रहा है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने पत्र को गंभीरता से लेकर एसओजी को जांच सौंपी है। फिलहाल अभी पत्र को लेकर पुलिस भी कई सवालों से घिरी है। आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले महेंद्र प्रताप सिंह नामक व्यक्ति की भी जानकारी की जा रही है।
रंगदारी मांगने के लिए पत्र भेजे जाने के मामले से कई तरह की आशंका सामने आ रही है। यह रंगदारी वास्तव में किसी ने मांगी है या फिर कोई पत्र के बहाने किसी वारदात की तैयारी कर रहा है। वह पत्र भेजकर पुलिस की सतर्कता और लोगों की सक्रियता को आंकना चाह रहा है। इसे लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।