फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gave triple talaq to wife on whatsapp call

Gonda News: व्हाट्सएप कॉल पर पत्नी को दिया तीन तलाक

Thu, 10 Jul 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 10 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Gave triple talaq to wife on whatsapp call
नवाबगंज (गोंडा)। नगर के संचरही मोहल्ला निवासी चांदनी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका मायका वाराणसी में है। 11 साल पहले उनकी शादी संचरही निवासी एक युवक से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। कुछ समय पहले पति काम के सिलसिले में सऊदी अरब गए थे। वहां उनके किसी महिला से संबंध हो गए। इसी के बाद उन्होंने बातचीत बंद कर दी। पैसे भी देने बंद कर दिए। हाल ही में पति सऊदी अरब से लौटे, लेकिन अपने घर न आकर दूसरी महिला के साथ शादी करके उसे घर लाने की तैयारी में हैं। बुधवार को पति ने व्हाट्सएप कॉल करके तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म करने की बात कह दी। प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वास चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed