फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Garbage was not collected for a month and then it was set on fire.

Gonda News: एक महीने तक नहीं उठाया कूड़ा तो लगा दी आग

Wed, 15 Nov 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 15 Nov 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Garbage was not collected for a month and then it was set on fire.
गोंडा के बहराइच रोड पर कूड़ा जलने से फैल रहा प्रदूषण।
गोंडा। कूड़ा उठाने का इंतजार किया। एक महीने तक कोई उठाने नहीं आया तो कूड़े में आग लगा दी गई। जिला मुख्यालय के बहराइच रोड स्थित जानकीनगर कोल्ड स्टोर के बगल गली के मुहाने पर बुधवार को विद्युत ट्रांसफार्मर के पास लगे कूड़े के ढेर में आग लगा दी गई। इस दौरान प्लास्टिक और पॉलीथिन जलने से आसपास दुर्गंध फैल गई। धुएं से आंखों में जलन के साथ सांस लेना दूभर हो गया। यहां कई बार कूड़े में आग लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र का यह हिस्सा जानकीनगर ग्राम पंचायत के अधीन है। यहां कूड़ा निस्तारण के इंतजाम महज कागजों पर ही हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कभी-कभार महीने दो महीने में नगर पालिका की गाड़ी कूड़ा उठाने आती है। कॉलोनी के घरों से निकलने वाले कूड़े को रोड के किनारे डाला जा रहा है। ऐसे ही आसरा आवास, कांशीराम कॉलोनी, इंदिरा आवास, नवीन गल्ला मंडी और अयोध्या रोड समेत मुख्य मार्ग पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। गंदगी से निजात पाने के लिए लोग आग लगा रहे हैं। लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। वहीं, जिलेभर में जगह-जगह खेतों में पराली जलाई जा रही है। अभी तक कृषि विभाग में पराली जलाने का एक भी मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


नोटिस देकर होगी कार्रवाई
गोंडा में सयंत्र नहीं लगे हैं। बावजूद इसके कूड़ा व पराली जलाने पर पूरी तरह से रोक है। नगर पालिका व पंचायतों को इसे रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाना चाहिए। जल्द ही जिम्मेदार अधिकारियों को नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- टीएन सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड


जुर्माने का भी है प्रावधान

गोंडा में पराली जलाने का एक भी मामला चिह्नित नहीं किया जा सका है। किसानों को जागरूक करने के लिए टीमें काम कर रही हैं। पराली जलाने पर पूरी तरह से रोक है। जुर्माने का प्रावधान भी किया गया है।
- प्रेम कुमार ठाकुर, उपकृषि निदेशक, देवीपाटन मंडल


जल्द किया जाएगा समुचित इंतजाम

जानकीनगर ग्राम पंचायत में कूड़ा निस्तारण के लिए कोई स्थाई इंतजाम नहीं है। ग्राम सचिव से बात कर जल्द ही कूड़े का निस्तारण कराया जाएगा।
- लाल जी दूबे, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article