{"_id":"697f9222d653b76749040a78","slug":"gangster-carrying-a-reward-of-rs-50000-arrested-by-stf-gonda-news-c-100-1-slko1026-151377-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी गैंगस्टर
Sun, 01 Feb 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
आरोपी आकाश यादव। स्रोत: पुलिस
गोंडा। एसटीएफ लखनऊ और नवाबगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी आकाश यादव निवासी डेबरीकला को रविवार को कटरा रेलवे स्टेशन के सामने से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर लूट व चोरी के छह केस दर्ज हैं।
एसटीएफ के एएसपी विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि निरीक्षक विनय सिंह, उपनिरीक्षक मनोज सिंह, मुख्य आरक्षी रमेश चंद्र उपाध्याय, सुधीर सिंह, अमित, रामबली गिरि व चालक सुभाष को आकाश की तलाश में लगाया गया था। सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई की। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि सुमित तिवारी, संदीप मौर्य, आदित्य कश्यप व हरतू कश्यप के साथ मिलकर वह गिरोह चलाता है। गिरोह के बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। 23 अप्रैल 2024 को देहात कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार और 29 अप्रैल को नवाबगंज में बाइक सवार दो लोगों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 40 हजार रुपये की लूट की थी। इसी तरह 21 मई 2024 को खरगूपुर में बाइक सवार दो लोगों से नौ हजार रुपये व मोबाइल लूटा था। 02 जून 2024 की रात धानेपुर में बाइक सवार दो लोगों से नकदी व मोबाइल लूटा था। उसी रात मोतीगंज में ई रिक्शा चालक को चाकू मारकर लूट की थी। धानेपुर पुलिस ने आरोपी आकाश यादव पर गैंगस्टर एक्ट के तहत की कार्रवाई की थी। आईजी अमित पाठक ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। तभी से आरोपी की तलाश की जा रही थी।