{"_id":"63ed2f5917e0d946460473e7","slug":"gagar-chadar-procession-gonda-news-c-13-1-89470-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: धूमधाम से निकला गागर चादर का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: धूमधाम से निकला गागर चादर का जुलूस
Thu, 16 Feb 2023 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 16 Feb 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के हजरत बाबा हुरमत शाह के आस्ताने से निकाली गई गागर चादर जुलूस में शामिल अकीदतमंद।
बलरामपुर। हजरत बाबा हुरमत शाह के आस्ताने पर चले रहे सालाना उर्स के दूसरे दिन मंगलवार की रात गागर चादर का जुलूूस बड़े ही धूमधाम से निकाला गया। हाजी वारिश अली शाह के कुल शरीफ व दुआ के साथ जुलूस का समापन हुआ। अकीदतमंदों ने मुल्क की तरक्की व अमन चैन के लिए दुआ मांगी।
नगर के मोहल्ला गदुरहवा स्थित हजरत बाबा हुरमत शाह के आस्ताने पर पांच दिवसीय सालाना उर्स चल रहा है। दूसरे दिन बाबा के आस्ताने से गागर चादर का जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल अकीदतमंद या वारिश, हक वारिश व अल्लाह वारिश के नारे बुलंद कर रहे थे। जुलूस बाबा के आस्ताने से निकलकर पानी टंकी, डॉ. मजीद मोड़, सराय फाटक व वीर विनय चौराहा होते हुए गोंडा रोड स्थित बड़ी ईदगाह पहुंचा। यहां शहीद मर्द की मजार पर फातिहा पढ़ने के बाद जुलूस चौक व गर्ल्स कॉलेज होते हुए दोबारा बाबा के आस्ताने पर पहुंचा।
जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ सिटी दरवेश कुमार दलबल के साथ मौजूद रहे। बुधवार की भोर पहर आस्ताना कमेटी के सदस्य व जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने हाजी वारिश अली शाह का कुल शरीफ करने के बाद मुल्क की तरक्की व अमन चैन के लिए दुआ मांगी। इस अवसर पर आस्ताने के चीफ सुपरवाईजर डॉ. तारिक अफजल सिद्दीकी, हकीम निसार वारिश, मोहम्मद हसन कुरैशी, अब्बास अली सिद्दीकी, मोहम्मद शमी खां व शब्बीर खां सहित तमाम अकीदतमंद शामिल रहे।