फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Four year old Aadya memorized the Preamble of the Constitution

Gonda News: चार साल की आद्या ने कंठस्थ की संविधान की प्रस्तावना

Mon, 13 Jan 2025 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 13 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Four year old Aadya memorized the Preamble of the Constitution
आद्या मिश्रा। संवाद
गोंडा। जिस उम्र में बच्चे ठीक से बोल भी नहीं पाते उस उम्र में शहर की बेटी आद्या मिश्रा ने संविधान की प्रस्तावना को कंठस्थ करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। आद्या महज 38.38 सेकंड के अंदर भारतीय संविधान की आत्मा और कुंजी कही जाने वाली प्रस्तावना सुनाती हैं।
विज्ञापन

शहर की न्यू इंदिरानगर कॉलोनी निवासी अरुण कुमार मिश्र परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं। निजी स्कूल में पढ़ने वाली उनकी बेटी आद्या ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना को कंठस्थ कर लिया है। सिविल सेवा की तैयारी कर रहे अरुण ने बताया कि आद्या अपनी कक्षा में बेहतर प्रदर्शन करती है। विभिन्न गतिविधियों में एक्टिव रहती है। अरुण कहते हैं कि हमारे देश के संविधान की प्रस्तावना के शब्द अत्यंत जटिल और व्यापक अर्थ से परिपूर्ण हैं। जिसे एक वयस्क को भी पढ़ने व कंठस्थ करने में समस्या आती है। ऐसे में चार साल की आद्या ने इसे कंठस्थ करके मिसाल कायम की है।
विज्ञापन




इंडिया बुक का रिकॉर्ड में दर्ज होगा नाम
महज चार साल की उम्र में भारत के संविधान की प्रस्तावना 38.38 सेकंड में सुनाने के लिए आद्या मिश्रा का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होने जा रहा है। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम ने ई मेल से इसकी सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed