फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fog remained for the second day, mild weather

Gonda News: दूसरे दिन भी छाया रहा कोहरा, मौसम में नरमी

Mon, 04 Nov 2024 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 04 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Fog remained for the second day, mild weather
गोंडा में सुबह छह बजे ग्रामीण इलाके में इस तरह छाया रहा कोहरा। - संवाद
गोंडा। मौसम में हुए बदलाव का असर अब दिखने लगा है। सुबह-शाम हल्की ठंड पड़ने लगी है। सोमवार को दूसरे दिन भी सुबह कोहरा छाने से मौसम में नमी दर्ज की गई। मौसम में नरमी की वजह से धूप भी बेअसर दिखाई दी। हालांकि, यह मौसम खेती-किसानी के लिए उपयुक्त माना जा रहा है।
विज्ञापन

गत दिवस मौसम में अचानक हुए बदलाव से नमी बढ़ने लगी है। रविवार के बाद सोमवार को भी सुबह कोहरा छाया रहा। हालांकि, कोहरे का असर सुबह साढ़े छह बजे तक ही दिखा। कोहरे के चलते ठंड ने दस्तक दे दी है। कई स्थानों पर लोगों ने सुबह अलाव जलाया। इस समय अधिकांश खेतों में धान की कटाई चल रही है। बीते दिनों तेज धूप खिलने से किसान सुबह-शाम ही खेतों में रुक पाते थे। जिससे किसानी पर असर पड़ रहा था, लेकिन अब मौसम में नरमी आने से खेत गुलजार हैं। किसान धान की कटाई, सुखाई और उसे बटोरने में जुटे हैं। किसानों का कहना है कि मौसम बदल गया है। कोहरे की शुरुआत हो चुकी है। आगामी दिनों में मौसम ठीक रहेगा। इसके बाद ठंड में इजाफा होगा। किसान जग प्रसाद बताते हैं कि अभी उन्होंने आलू की बोआई की है। कोहरे का असर अभी उतना नहीं होगा। हालांकि, जब फसल में पत्ते आ जाएंगे और ठंड बढ़ेगी तब कोहरा नुकसानदायक साबित होगा।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार का कहना है कि इस समय धान की कटाई चल रही है। इस कोहरे का कोई खास असर भी फसलों पर नहीं पड़ेगा। तापमान उपयुक्त है। तापमान में कमी होने पर ही फसलों पर कोहरे का असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed