फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Flyover will be built at Huzurpur crossing

Gonda News: हुजूरपुर क्रॉसिंग पर बनेगा फ्लाईओवर

Wed, 08 Apr 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 08 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Flyover will be built at Huzurpur crossing
करनैलगंज। गोंडा-बुढ़वल रेलखंड के बहुप्रतीक्षित हुजूरपुर रेलवे क्रॉसिंग (समपार फाटक संख्या 282 स्पेशल) पर अब फ्लाईओवर (आरओबी) के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। रेल मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह ने 12 मार्च 2026 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर फ्लाईओवर के निर्माण की मांग की थी। सांसद ने बताया कि रेल मंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आरओबी के निर्माण को मंजूरी दे दी है। यह रेलवे क्रॉसिंग गोंडा और बहराइच को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जहां दिनभर भारी वाहनों का दबाव बना रहता है।
विज्ञापन

प्रतिदिन करीब दो हजार से अधिक वाहन इस फाटक से गुजरते हैं। ट्रेन के गुजरने के दौरान फाटक बंद होते ही लंबा जाम लग जाता है, जिससे राहगीरों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। सांसद की पहल के बाद परियोजना को गति मिल गई है। स्वीकृति मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed