फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   FIR filed after 14 years of investigation, plea for arrest has been going on for two years

Gonda News: जांच के 14 वर्ष बाद दर्ज हुई एफआईआर, दो साल से गिरफ्तारी के लिए लगा रहे गुहार

Mon, 08 Sep 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 08 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
FIR filed after 14 years of investigation, plea for arrest has been going on for two years
 सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस ​शिविर में प्रार्थना पत्र देते फरियादी। स्रोत: सूचना विभाग 
रुपईडीह/मनकापुर/करनैलगंज/तरबगंज।
विज्ञापन

सदर तहसील में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विधायक प्रतीक भूषण सिंह, डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी विनीत जायसवाल ने जनसमस्याओं की सुनवाई की। खरगूपुर के चौरी परिहार निवासी फरियादी छविराम वर्मा ने बताया कि उनकी शिकायत पर 20 जून 2009 को तत्कालीन मंडलायुक्त डीसीडी भार्गव व डीएम मुक्तेश मोहन मिश्र के निर्देश पर एसडीएम ने जांच की। इसके बाद वर्ष 2023 में नगर कोतवाली पुलिस ने लेखपाल, रजिस्ट्रार कानून-गो समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ दस्तावेजों में हेराफेरी समेत अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज की। मगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इतने वर्षों में अनगिनत के बार प्रार्थनापत्र दे चुके हैं। इस पर डीएम व एसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
रुपईडीह के लैबुड़वा की प्रधान संगीता ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने पंचायत भवन व आंगनबाड़ी केंद्र की भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है। बीते 18 मार्च को कमिश्नर शशिभूषण लाल सुशील के आदेश पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार की अगुवाई में राजस्व टीम भेजी। इस दौरान आरोपियों ने अभिलेख फाड़ दिए। टीम बिना अतिक्रमण हटाए ही लौट गई। राजाजोत के रमेश पांडेय ने विकास कार्यों की जांच की मांग की। डीएम ने नायब तहसीलदार व बीडीओ को तत्काल अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ अंकिता जैन ने भी समस्याओं की सुनवाई कर निराकरण का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सदर तहसील में डीएम व एसपी ने एक-एक शिकायत सुनी। इसके बाद संबंधित अधिकारी को निस्तारण की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं, फरियादियों की संख्या अधिक होने के चलते सभागार में अव्यवस्था रही। कई बार डीएम को खुद शांत करने के लिए लोगों से अनुरोध करना पड़ा। इसके बाद कतारबद्ध तरीके से सुनवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कागज में हो गया कनेक्शन, काट रहे चक्कर
बेलसर के एली परसौली निवासी छोटू व मंगल प्रसाद ने तरबगंज तहसील में एसडीएम विश्वमित्र सिंह को व्यथा सुनाई। कहा कि वर्ष 2018 से उनके घर में बिजली का बिल आ रहा है। मगर मौके पर न तो कनेक्शन किया गया और न ही बिजली का उपभोग किया है। कई पर प्रार्थनापत्र दे चुके हैं। मगर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

मनकापुर में सीआरओ महेश प्रकाश से क्षेत्र पंचायत सदस्य संजीव तिवारी समेत दर्जनों लोगों ने लेखपाल की मनमानी की शिकायत की। इसके बाद सीआरओ ने लेखपाल की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। जबकि करनैलगंज तहसील में एडीएम आलोक कुमार ने सुनवाई की। इस दौरान सबसे अधिक भूमि विवाद से जुड़े मामले सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed