{"_id":"680fc39a5024f93054002a85","slug":"farmer-dies-after-being-electrocuted-gonda-news-c-100-1-gon1003-136720-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: करंट की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: करंट की चपेट में आने से किसान की मौत
Mon, 28 Apr 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
अशोक सिंह। फाइल फोटो
डुमरियाडीह (गोंडा)। खेत जाते समय सोमवार सुबह करंट की चपेट में आने से सेहरिया निवासी किसान अशोक कुमार सिंह (55) की मौत हो गई। पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
सेहरिया निवासी अजय सिंह ने बताया कि उनके चाचा अशोक सोमवार सुबह शौच के लिए जा रहे थे। रास्ते में खेत के पास टूटे पड़े तार पर पैर पड़ने से वह करंट की चपेट में आकर झुलस गए। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए मगर तब तक मौत हो चुकी थी। अजय ने बताया कि गांव के किसी व्यक्ति ने पंपिंग सेट चलाने के लिए जमीन पर तार बिछाया था। उसी तार से हादसा हुआ है।
अशोक के परिवार में दो बेटे व तीन बेटियां हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। पति की मौत से पत्नी सुमित्रा बदहवास हो गईं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि भतीजे अजय सिंह की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है। (संवाद)