{"_id":"685be1628b34548a400820c6","slug":"family-members-furious-over-death-pregnant-woman-clash-hospital-staff-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda: गर्भवती महिला की मौत से भड़के परिजन, अस्पताल स्टाफ से हुई झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda: गर्भवती महिला की मौत से भड़के परिजन, अस्पताल स्टाफ से हुई झड़प
Wed, 25 Jun 2025 06:43 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 25 Jun 2025 06:43 PM IST
सार
गोंडा के आईटीआई रोड स्थित मेडीसन हॉस्पिटल में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और अस्पताल स्टाफ पर मारपीट का आरोप लगाया।
विज्ञापन
परिजनों ने किया हंगामा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोंडा के आईटीआई रोड स्थित मेडीसन हॉस्पिटल में बुधवार को दिन में प्रसूता की मौत के बाद हंगामा मच गया। परिजन लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। आरोप है कि इस दौरान तीमारदारों व अस्पताल कर्मियों के बीच मारपीट भी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
बुधवार सुबह कोतवाली नगर क्षेत्र के महादेवा मौजा केशवपुर पहड़वा गांव की तारा देवी को प्रसव पीड़ा ह़ुई, तो पति सूरज प्रसव के लिए शहर स्थित मेडीसन हॉस्पिटल लेकर गए। जहां गर्भवती को भर्ती कर प्रसव कराया गया, लेकिन प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी और प्रसूता की मौत हो गई। प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने मारपीट का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- Shubhanshu Shukla: अंतरिक्ष के लिए उड़ान भर शुभांशु ने रचा इतिहास, भावुक माता-पिता बोले- उन पर नाज है
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: अयोध्या को मिलेगी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की सौगात, नेत्र चिकित्सालय के स्थान पर होगा निर्माण
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अस्पताल संचालक हाकिम सिंह ने बताया कि अस्पताल की ओर से कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। नगर कोतवाली विवेक त्रिवेदी ने बताया कि मामला की जानकारी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन