{"_id":"f58e1c97dd7ba84d994da96823b4d23c","slug":"embedded-culvert-gonda-lucknow-route-traffic-stop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया धंसी, गोंडा-लखनऊ मार्ग पर आवागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया धंसी, गोंडा-लखनऊ मार्ग पर आवागमन ठप
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालपुर में बीते दिनों पुल टूटने से बाधित हुए मार्ग जैसे हालात गोंडा-लखनऊ मार्ग पर एक बार फिर से हो गए हैं। गोनवा गांव के पास मार्ग पर बनी पुलिया धंस जाने से वाहनों का आवागमन बाधित हो गया है। पुलिया धंसने तथा दोनों तरफ गहरा नाला होने के कारण वाहनों के निकलने पर प्रशासन ने रविवार को रोक लगा दी है।
करनैलगंज से मात्र दो किलोमीटर दूर गोंडा मार्ग पर गोनवा गांव के पास चंदहा नाले पर बनी करीब बीस फीट की पुलिया रविवार को दोपहर धंस गई। एक मारुति गड्ढे में फंस गई, जिसे ग्रामीणों ने किसी तरह निकाला। उसके बाद पुलिया धीरे-धीरे गिरने लगी।
इस पर दोनों तरफ से वाहनों को ग्रामीणों ने रोक दिया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को वापस कर परसपुर-रगड़गंज होकर गोंडा जाने के लिए मोड़ दिया। किनारे से थोड़ी सी जगह में छोटे वाहनों को यात्री उतार कर निकलवाया।
विज्ञापन
धंस चुकी पुलिया के दोनों तरफ गहरा नाला होने के कारण बगल से भी कोई मार्ग नहीं बनाया जा सकता। पुलिस ने मौके पर ईंटें व पेड़ की डाल रखवा दी है। एसडीएम वीके सिंह ने पुलिया टूटने व आवागमन बाधित होने की जानकारी डीएम को दी।
डीएम के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी के जेई विनोद कुमार कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे तथा टूटी पुलिया के दोनों तरफ लाल झंडी लगवाकर निगरानी शुरू कर दी। एसडीएम ने बताया कि वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है।
वैकल्पिक व्यवस्था होने तक सभी वाहन परसपुर-रगडगंज या कटरा बाजार होकर गोंडा के लिए निकाले जाएंगे। जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं।