फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Eid-ul-Azha namaz sought blessings for progress

Gonda News: ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ मांगीं तरक्की की दुआएं

Fri, 30 Jun 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 30 Jun 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Azha namaz sought blessings for progress
पटेलनगर ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ते लोग। - संवाद
गोंडा। कड़ी सुरक्षा के बीच बृहस्पतिवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज अदा की गई। इसमें मुल्क में अमन-चैन व तरक्की की दुआएं मांगी गईं। नमाज के बाद कुर्बानी दी गई। बकरीद को लेकर लोगों को खासा उत्साह रहा।
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर बृहस्पतिवार को लकदक पोशाक में लोग ईदगाह व मस्जिद पहुंचे। शहर के पटेलनगर ईदगाह में सुबह आठ बजे नमाज अदा की गई। जिला मुख्यालय पर नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। पुलिस के साथ ही पीएसी के जवानों को लगाया गया था। एडीएम सुरेश कुमार सोनी, एएसपी शिवराज व सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता की अगुवाई में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद रहे। लोगों ने नमाज पढ़ने के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। इसके बाद घर जाकर सेंवई सहित अन्य व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

करनैलगंज संवाद के अनुसार मदीना मस्जिद पुरानी सब्जी मंडी, दरगाह बाबा शहीद मर्द मैदान व मस्जिद मनिहारान यतीमखाना तथा ईदगाह करनैलगंज में नमाज अदा की गई। बाबा शहीद मर्द में सज्जादानशीन मोहम्मद असदुल बका बकाई उर्फ छन्नू मियां व ईदगाह में इमामे ईदैन व पूर्व चेयरमैन शमीम अहमद अच्छन ने नमाज अदा कराई। इस दौरान एसडीएम हीरालाल, सीओ नवीना शुक्ला, कोतवाल चितवन कुमार भ्रमण पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरगूपुर संवाद के अनुसार नगर पंचायत के दो ईदगाहों में हजारों लोगों ने ईद उल अजहा बकरीद की विशेष नमाज अदा कर परिवार एवं मुल्क के एकता व आपसी भाईचारा बनाए रखने की दुआएं मांगी। क्षेत्र के बिशुनापुर, लोनावा दरगाह, महाराजगंज, गोपालबाग, केसई पुरवा, सेवरहा, मौलागंज चौहट्टा, हुसैन नगर, भागूपुरवा आदि स्थानों के ईदगाह में भी लोगों ने नमाज अदा की।
मोतीगंज संवाद के अनुसार क्षेत्र के सिसवरिया, बेलावां, कस्टुआ, दुर्जनपुर, विद्यानगर, चिश्तीपुर, खोरहंसा में नमाज पढ़कर खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। यहां लगे मेले का बच्चों ने लुत्फ उठाया। परसपुर संवाद के अनुसार सुबह ईदगाह व मस्जिदों में लोगों ने नमाज अदा की। ईदगाहों पर मेला भी लगा। जहां लोगों ने खरीदारी की। ग्रामीण अंचलों में आंटा, कुड़ियांव, बनवरिया, कटैला, भौरीगंज, पसका व मोहना सहित तमाम स्थानों पर बकरीद पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया।

वजीरगंज संवाद के अनुसार ईद-उल-अजहा पर्व अकीदत व उत्साह के साथ मनाया गया। गौसिया जामा मस्जिद वजीरगंज में मौलाना अब्दुल वहीद ने कुर्बानी पर प्रकाश डाला। जामा मस्जिद दारुल उलूम रौजा में मौलाना फारुख ने कहा कि कुर्बानी अल्लाह को बहुत प्यारी है। साफ-सफाई का ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed