फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Efforts to secure 'Amrit Bharat Station' status for Mankapur

Gonda News: मनकापुर को अमृत भारत स्टेशन का दर्जा दिलाने की कवायद

Wed, 16 Sep 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 16 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Efforts to secure 'Amrit Bharat Station' status for Mankapur
गोंडा। लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने यात्री और जनहित से जुड़ी 21 मांगों पर प्राथमिकता से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सबसे प्रमुख मांग मनकापुर स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल करने की है। इसके अलावा इटियाथोक में लखनऊ और वाराणसी इंटरसिटी, मनकापुर में वंदेभारत, छपिया में गोरखपुर-अहमदाबाद व लखनऊ इंटरसिटी और मसकनवा में लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की है।
विज्ञापन

सरयू साकेत एक्सप्रेस का गोंडा-बहराइच तक विस्तार और नवरात्र में देवीपाटन मेले के लिए विशेष ट्रेन चलाने का सुझाव भी दिया है। गोंडा स्टेशन पर वाशिंग पिट और जर्जर रेलवे आवासों के पुनर्निर्माण के साथ ही सभी स्टेशनों पर प्रकाश, पेयजल, आरओ, व्हीलचेयर व सुलभ शौचालय की सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed