फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dr Preeti drowns her dream of becoming rich soon

जल्द अमीर बनने के सपना ले डूबा डॉ. प्रीती को

Mon, 01 Feb 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Dr Preeti drowns her dream of becoming rich soon
गोंडा। एससीपीएम मेडिकल कॉलेज के छात्र गौरव हालदार का हनी ट्रैप के जरिए अपने साथियों संग अपहरण करने की आरोपी डॉ. प्रीति मेहरा का जन्म हरियाणा के छोटे से जिले झज्जर के थाना दुजाना क्षेत्र के धौर गांव में हुआ था।
विज्ञापन

बचपन से ही चंचल प्रीति ने जब पढ़ाई शुरू की तो सपने भी बड़े देखना शुरू कर दिया। उसका सपना था चिकित्सक बनना। जिसको उसने पूरा किया और दिल्ली के एक निजी अस्पताल में नौकरी करने लगी। मगर हाईफाई जिंदगी जीने का सपना निजी अस्पताल की नौकरी में मिल रही सैलरी से पूरा होता नहीं दिख रहा था।
विज्ञापन

इसी बीच इसी अस्पताल में कार्यरत गोंडा के वजीरगंज के अचलपुर के रहने वाले डॉ. अभिषेक सिंह से प्रीति की मुलाकात हुई और दोनों में दोस्ती हो गई। दोनों ही छोटे शहर थे। इसलिए दोनों ने अमीर बनने का सपना एक साथ बुनना शुरू किया। इसी सपने को पूरा करने के लिए डॉ. प्रीति ने गौरव को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसका अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. प्रीति की तलाश में पिछले 13 दिनों से भटक रही गोंडा पुलिस की टीम दिल्ली में डॉ. प्रीति के जानने वालों से संपर्क में थी। मगर पुलिस टीम को कोई प्रीति के बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल पा रही थी। डॉ. प्रीति दिल्ली के जिस फ्लैट में रहती थी।
वहां उसके पिता और चाचा भी कभी कभार उससे मिलने आया करते थे। पुलिस टीम ने फ्लैट के पास के लोगों को खंगालना शुरू किया तो उसे पास के एक व्यक्ति ने डॉ. प्रीति के पिता व चाचा का नंबर मुहैय्या करा दिया।

पिता व चाचा का नंबर पुलिस के लिए अंधेरे में जलते हुए चिराग की रोशनी से कम नहीं था। इसके बाद पुलिस ने जब दोनों के नंबरों को सर्विलांस पर लिया तो हरियाणा के झज्जर जिले का लोकेशन मिला। इसके बाद गोंडा पुलिस हरियाणा उसके गांव पहुंच गई। जहां से आरोपी डॉ. प्रीति को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed