फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Development work will be done in Babhanjot with 2.77 crores

Gonda News: 2.77 करोड़ से बभनजोत में होंगे विकास कार्य

Fri, 09 May 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 09 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Babhanjot with 2.77 crores
खोड़ारे (गोंडा)। बभनजोत ब्लॉक समेत गांवों में विकास की गंगा बहाने की तैयारी पूरी हो गई है। दो करोड़ 77 लाख रुपये से सीसी रोड, इंटरलॉकिंग और नाली का निर्माण कराया जाएगा। यही नहीं, ब्लॉक परिसर के बाहर सेल्फी पॉइंट बनाने और 115 मीटर लंबा तिरंगा झंडा लगाने का भी खाका तैयार किया गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक के खम्हरिया बुधनी बाजार पिचरोड से ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल तक इंटरलॉकिंग का कार्य नौ लाख रुपये से कराया जाएगा। नौवा गांव में अजय के खेत से पंचायत भवन तक इंटरलॉकिंग लगाई जाएगी। इस पर 9.98 लाख रुपये खर्च होंगे। बभनजोत ब्लॉक के दोनों गेट का उच्चीकरण कराया जाएगा। ब्लॉक परिसर में ही नाली निर्माण का कार्य होना है। इस पर करीब 14 लाख रुपये खर्च होंगे। केशवनगर ग्रंट में गड़हरा में फागू के घर से मरहीमाई के स्थान तक मिट्टी पटाई के साथ खड़ंजा निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसी तरह सीतारामपुर ग्रंट में पीडब्ल्यूडी सड़क के तिलहवा मोड़ से गंगापुर तक खड़ंजा और मिट्टी पटाई का कार्य होगा। बैजपुर में पीडब्ल्यूडी रोड से गयालाल के घर तक सीसी रोड का निर्माण 9.98 लाख रुपये से कराने की तैयारी है। कुल 36 कार्यों पर दो करोड़ 77 लाख 48 हजार रुपये खर्च होंगे। बीडीओ ने बताया कि गांवों में विकास कार्य को लेकर तैयारी पूरी है। जल्द ही कार्य शुरू कराए जाएंगे। इसके लिए सचिवों को निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed