फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Deployment of 16 more policemen in court security

Gonda News: न्यायालय सुरक्षा में दो दरोगा समेत 16 और पुलिसकर्मियों की तैनाती

Sat, 10 Jun 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 10 Jun 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Deployment of 16 more policemen in court security
गोंडा। लखनऊ के एससी-एसटी कोर्ट रूम में चार दिन पहले मुख्तार अंसारी के करीबी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की गोली मारकर हत्या के बाद जिले की 33 अदालतों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अदालत की सुरक्षा व्यवस्था और चाक-चौबंद करते हुए और दो उपनिरीक्षकों समेत 16 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। अब एक प्लाटून पीएसी के साथ ही 55 पुलिसकर्मी अदालतों की सुरक्षा की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन

जिले की 33 अदालतों की सुरक्षा में पहले दो उपनिरीक्षक, दो मुख्य आरक्षी, पांच आरक्षी, पांच महिला आरक्षी, 25 होमगार्ड, एक प्लाटून पीएसी, चार डीएफएमडी, चार एचएचएमडी व 36 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। एसपी ने शुक्रवार देर रात अदालतों की सुरक्षा में इजाफा करते हुए पुलिस लाइंस से उपनिरीक्षक कृष्ण मुुरारी राय, थाना कटरा बाजार से उपनिरीक्षक जयहिंद, थाना वजीरगंज से मुख्य आरक्षी अभिषेक सिंह, थाना तरबगंज से मुख्य आरक्षी हरेंद्र, अनिल यादव, कोतवाली मनकापुर से मुख्य आरक्षी वकील कुमार सिंह, थाना छपिया से मुख्य आरक्षी उमेश प्रसाद, पुलिस लाइंस से मुख्य आरक्षी मो. नियायत, मानसिंह यादव व मो. इतफाल को न्यायालय सुरक्षा में तैनात किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा थाना वजीरगंज से आरक्षी अतुल कुमार सिंह, थाना नवाबगंज से आरक्षी अखिलेश चौरसिया, थाना खोड़ारे से आरक्षी अजीत सिंह, पुलिस लाइंस से आरक्षी विकास यादव, आमिर खान व अखिलेश कुमार यादव को भी न्यायालय सुरक्षा में तैनाती दी गई है। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि और पुलिसकर्मियों की तैनाती करके न्यायालय की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। डिप्टी एसपी से सुरक्षा का पर्यवेक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed