फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dead body of Deoria student found on railway track

Gonda News: देवरिया की छात्रा का रेल ट्रैक पर मिला शव

Mon, 12 Aug 2024 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 12 Aug 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Dead body of Deoria student found on railway track
पारवी कुशवाहा की फाइल फोटो
बभनान (गोंडा)। बभनान-परसा तिवारी रेलवे स्टेशन के मध्य करमा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक किशोरी का शव पड़ा मिला। फोटो के आधार पर परिजनों ने मृतका की शिनाख्त की। किशोरी देवरिया जिले के एक कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। वह रविवार को लाइब्रेरी जाने के लिए घर से निकली थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन


छपिया थाने की बभनान चौकी के प्रभारी घनश्याम वर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचे तो ट्रैक के बीचोंबीच किशोरी का शव पड़ा मिला। मौके पर फोटोग्राफी कराने के बाद डीसीआरबी के माध्यम से आसपास के जिलों के थानों, जीआरपी व आरपीएफ थानों को फोटो भेज दी गई। इसी बीच देवरिया के बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर गांव निवासी संतोष कुशवाहा अपनी लापता बेटी पारवी (16) को तलाशते हुए बस्ती पहुंचे। वहां जीआरपी थाने पर फोटो देखकर उन्होंने गोंडा में मिले किशोरी के शव की पहचान अपनी बेटी के रूप में की।
विज्ञापन

पिता संतोष ने पारवी की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि बेटी बनकटा के कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। रविवार दोपहर तीन बजे वह घर से 500 मीटर दूर स्थित लाइब्रेरी जाने के लिए निकली थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो तलाश शुरू की गई थी। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed