फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   danger loomed on the embankment

Gonda News: ढेमवा घाट पुल के बाद तटबंध पर भी मंडराया खतरा

Tue, 25 Jul 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 25 Jul 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
danger loomed on the embankment
नवाबगंज के दत्तनगर में उफनाई सरयू नदी। - संवाद
गोंडा। सरयू नदी के जलस्तर में एक बार फिर उफान आ गया है। नदी खतरे के निशान को पार करने की ओर बढ़ रही है। खतरे के निशान से नदी महज 38 सेंटीमीटर दूर बची है। इससे जहां करनैलगंज में एलगिन-चरसड़ी तटबंध पर खतरा मंडरा रहा है, वहीं तरबगंज क्षेत्र के गांवों में बाढ़ की दस्तक से लोग परेशान हैं। ढेमवा घाट भी बाढ़ की चपेट में आ गया है, जिससे लोगों के सामने आवागमन की समस्या बढ़ गई है। लगातार कटान के चलते ढेमवा पुल पर भी खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

सरयू में 2.87 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज भी हो रहा है, जिससे नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही गांवों में पानी फैल रहा है। इससे खेतों में कटान भी शुरू हो गई है। सबसे ज्यादा दिक्कत ढेमवा घाट के आसपास नदी के तीखे तेवर से है। तरबगंज तहसील के एक दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी भी पहुंचने लगा है। इससे अब गांवों के लोगों के सामने कई तरह की दिक्कतें आ रहीं हैं। आवागमन के लिए नाव तक की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी कहते हैं कि उन्होंने गांवों का भ्रमण किया है। एसडीएम को निर्देश दिया है कि ग्राम पंचायतों के माध्यम से नावों की व्यवस्था कराई जाए। इसके साथ ही राहत और बचाव कार्य की पूरी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज संवाद के मुताबिक सरयू नदी का जलस्तर मंगलवार सुबह से ही तेजी से बढ़ना शुरू हो गया। इसके चलते माझा क्षेत्र के लोगो की धड़कन भी तेज हो गई। बैराजों से छोड़ा गया पानी पहुंचने से ब्योंदा माझा, दत्तनगर, साखीपुर, तुलसीपुर, जैतपुर, माझाराठ आदि गांवों के लोगों की एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। तीन दिन से घटे जलस्तर से लोग चैन की सांस ले रहे थे मगर एक बार फिर नदी उफान पर आ गई है। सोमवार को अपर जिलाधिकारी ने टीम के साथ ढेमवा पुल का निरीक्षण करके मार्ग बंद कराने के निर्देश भी दिए थे। इसके बावजूद मंगलवार को भी तमाम लोग निजी वाहनों से पानी के बीच होकर गुजरते नजर आए। बढ़ते जलस्तर से ढेमवा पुल के निकट मिट्टी कटने से खतरा बढ़ गया है। मार्ग को पूरी तरह से बंद करने को लेकर मंगलवार को कोई भी कार्य शुरू नहीं हो सका। दत्तनगर निवासी रामजग यादव ने बताया की मार्ग पूरी तरह बंद करने से दवा, व्यापार आदि की समस्या बढ़ जाएगी। सरकारी नाव लगाने में देरी पर गांववालों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed