फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two smugglers arrested with hashish of Rs 80 lakh

80 लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Wed, 13 Jan 2016 10:51 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Jan 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with hashish of Rs 80 lakh
एसएसबी 50वीं वाहिनी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर नेपाल से भारत लेकर आ रहे 8 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्करों को पकड़ा है। चरस की बाजार में कीमत 80 लाख रुपये है। तस्करों को चरस समेत पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

कमांडेंट डीबी सोनार ने बताया कि उप सेनानायक जनार्दन मिश्र के मोबाइल पर मुखबिर ने बताया कि दो तस्कर बढ़नी बॉर्डर से नेपाली चरस लेकर भारत आ रहे हैं। घेराबंदी कर दोनों तस्करों को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान दोनों तस्करों के पैरों में बंधी 8 किलोग्राम नेपाली चरस बरामद हुई। तस्कर चरस लेकर जनपद बस्ती जा रहे थे। तस्करों की पहचान रमेश चंद्र निवासी मुंडेरवा जनपद बस्ती तथा हृदयराम निवासी अकरी जनपद बस्ती के रूप में हुई है। दोनों लोगों को चरस सहित अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर की पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed