{"_id":"de0d322f9a03d8e43e9bb767ef55380b","slug":"quarter-million-stolen-from-the-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से ढाई लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान से ढाई लाख की चोरी
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के धुसवा बाजार स्थित सराफा की एक दुकान से बीती रात चोरों ने नकदी समेत करीब ढाई लाख का माल पार कर दिया। इस दौरान चोरों ने पति-पत्नी को दुकान के अंदर ही बंधक बना लिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
घुसवा बाजार निवासी संतोष रस्तोगी ने बताया कि बाजार में उनकी सराफा व बर्तन की दुकान है। शुक्रवार की रात संतोष व उनके परिवारीजन दुकान बंद कर बगल स्थित घर में सो रहे थे। देर रात दुकान के पीछे खटपट की आवाज सुनकर परिवारीजन जाग गए और दुकान का मेन दरवाजा खोलकर अंदर घुसे।
इसी बीच दुकान के अंदर घुसे चोरों ने संतोष व उनकी पत्नी को बांध दिया। संतोष के मुताबिक चोर दुकान में रखी नकदी व जेवर समेट ले गए। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने संतोष व उनकी पत्नी को रिहा कराया। संतोष के मुताबिक चोर दुकान से करीब ढाई लाख का माल ले गए हैं।
विज्ञापन
संतोष ने मामले की तहरीर रेहरा बाजार थाने में दी है। थानाध्यक्ष डीडी मिश्र ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।