फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   firing in paska market , 11 injured

पसका बाजार में फायरिंग, 11 घायल

Mon, 30 Nov 2015 11:21 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 30 Nov 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
परसपुर थाना क्षेत्र का पसका बाजार सोमवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव हुआ और फायरिंग हो गई। इसमें 11 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


 ताबड़तोड़ हुई फायरिंग से दुकानों के शटर गिर गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही फायरिंग करने वाले भाग निकले। मौके पर तीन थानों की पुलिस बुला ली गई।

एहतियातन मौके पर पीएसी तैनात कर दी गई है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से परसपुर थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष परसपुर देवेंद्र सिंह ने बताया कि पसका बाजार के रहने वाले भल्लर व मुमताज के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों में इसी विवाद को लेकर एक सप्ताह पहले कहासुनी हो चुकी है, जिसे समझौता कराकर निपटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर सोमवार को दो पूर्व ग्राम प्रधान इसी मामले को निपटाने को लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और पथराव हुआ।

इसी बीच दोनों पक्षों की ओर से लाइसेंसी बंदूक व तमंचे से फायरिंग की गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा बाजार गूंज उठा।

फायरिंग में एक पक्ष के संजय कुमार (26), जावेद अहमद (40), सूरज सिंह (18), जनमेजय सिंह (26) व दूसरे पक्ष के परशुराम शुक्ल (35), कृष्णप्रताप सिंह (28), ननके (20), अजय (42), कन्हई (35), गिरजा (55) व रामकुमार (33) घायल हो गए।

गंभीर रूप से घायल संजय कुमार, जावेद अहमद, सूरज सिंह व जनमेजय सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य घायलों का निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया है।

ताबड़तोड़ फायरिंग होने से पसका बाजार में दुकानों के शटर गिर गए और लोग भाग निकले।  मौके पर करनैलगंज, उमरी बेगमगंज व परसपुर की पुलिस को बुला लिया गया।


सीओ करनैलगंज शबीहुल हम्द ने बताया कि एहतियातन मौके पर पीएसी तैनात कर दी गई है। उन्होंने बताया कि किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed