फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Beaten the procession, six injured

बारातियाें को पीटा, छह घायल

Mon, 25 Apr 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Mon, 25 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
ललिया थाना क्षेत्र के मथुरा बाजार में आई बारात में सोमवार की सुबह बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। बच्चों के विवाद में बड़े भिड़ गए तथा बारातियों पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में छह बाराती घायल हो गए, जबकि एक बाराती की धारादार हथियार के हमले से नाक कट गई।
विज्ञापन

 
इकौना थाना के ग्राम तेलियनपुरवा से रविवार रात मथुरा बाजार बारात आई थी। तेलियनपुरवा निवासी बदलूराम अपने लड़के रामकुमार की बारात लेकर मथुरा बाजार राम निवास के घर आए थे।
विज्ञापन


बदलूराम ने बताया कि सोमवार सुबह द्वारपूजा के समय गांव के कुछ लड़कों के बीच विवाद हो गया। इसी बात से नाराज लोगों ने बारातियों पर लाठी-डंडे तथा धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में बदलूराम, प्रभु, छोटकऊ, बड़कऊ, राम बहादुर तथा सुनील घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धारदार हथियार से हमले में बाराती राम बहादुर की नाक कट गई है। आसपास के लोगों ने बीचबचाव कराया। सभी घायलों का इलाज पीएचसी मथुरा बाजार में कराया गया। बदलू ने ललिया थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष वीपी यादव ने बताया कि मामले की छानबीन कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed