{"_id":"57794d164f1c1bf96f7f9dd9","slug":"arrested-three-traffickers-of-counterfeit-notes","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाली नोटों के तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाली नोटों के तीन तस्कर गिरफ्तार
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाट टीम व परसपुर पुलिस ने शनिवार को जाली नोट की तस्करी करने के आरोप में परसपुर इलाके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने उनके पास से 34 हजार 100 रुपये के जाली नोट, चोरी की बाइक व तमंचा कारतूस बरामद किया है।
एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि परसपुर के एसओ हर्षवर्धन सिंह व स्वाट टीम के प्रभारी अतुल चतुर्वेदी को शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी। जिसमें मुखबिर ने बताया कि शाहपुर की ओर से कुछ लोग बाइक से नकली नोट लेकर परसपुर बाजार की ओर आ रहे हैं।
इस पर पुलिस टीम ने पसका मोड़ पर घेराबंदी कर दी। जैसे ही बाइक पर सवार तीन लोग पहुंचे, उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने भानु प्रताप जायसवाल निवासी ग्राम मेचुका कोतवाली मनकापुर, राजू निवासी बनकसिया शिवरतन मनकापुर व दानिश सदर बाजार करनैलगंज के पास से अलग-अलग 500-500 के 64 नोट, 100-100 के 21 नोट, एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
पकड़े गए लोग जिस बाइक से थे, वह लखनऊ से चोरी की थी। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने नोटों की जांच की तो सभी नोट नकली पाए गए। पूछताछ में तीनों ने नकली नोटों को असली बताकर बाजार में चलाने की बात कही। उन्होेंने बताया कि इन लोगों को नोट की खेप भभुआ का अनीश सिंह मुहैया करा रहा था। पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही है।
जाली नोटों की खेप लाकर अलग-अलग गिरोह को मुहैया कराने वाला अनीश सिंह ही नोटों का मास्टर माइंड है। पुलिस का दावा है कि वह नकली नोट लाकर तस्करों को देता था। जाली नोट के साथ पकड़े गए भानु प्रताप जायसवाल, राजू व दानिश ने पुलिस को बताया कि करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भंभुआ निवासी अनीश सिंह उन्हें जाली नोटों की खेप मुहैया कराता था। जाली नोटों की तस्करी में लगे लोग जाली नोटों को कहीं बाजार में तो कहीं कुछ लोगों को दोगुनी रकम देने के नाम पर बाजार में चला देते थे। इससे जो इनकम होती थी उसका आधा अनीश सिंह लेता था।
जाली नोटों के साथ पकड़े गए तस्करों के पास से बरामद बाइक लखनऊ से चुराई गई थी। तीनों लोगों ने बताया कि टीवीएस स्टार बाइक उन लोगों ने लखनऊ से चुराई थी। इस बाइक का इस्तेमाल वह लोग जाली नोट लाने में करते थे।