फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   नवविवाहिता को मारकर फंदे पर लटकाया

नवविवाहिता को मारकर फंदे पर लटकाया

Wed, 03 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
नवविवाहिता को मारकर फंदे पर लटकाया
फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता
विज्ञापन


मोतीगंज (गोंडा)। क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह एक नवविवाहिता संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मृतका की मां ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मोतीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चौरी हरदोपट्टी निवासी दिलीप सोनकर की पत्नी नीतू (20) की लाश बुधवार सुबह घर में संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना की सूचना पाकर पहुंची मोतीगंज के ही सीहागांव के खटिकन पुरवा की रहने वाली नीतू की मां शुभागा पत्नी बलराम सोनकर ने दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उसने मोतीगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि, नीतू की शादी एक वर्ष पूर्व दिलीप से हुई थी। इसमें काफी दहेज दिया था, इसके बावजूद ससुराल वाले बाइक व सोने की चेन की मांग को लेकर नीतू को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के चलते मंगलवार रात ससुराल वालों ने नीतू की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। मोतीगंज इंस्पेक्टर पीएन तिवारी ने बताया कि, नीतू की मां की तहरीर पर पति दिलीप, जेठ मनोज, जेठानी गुड्डा, सास श्यामकला व चाचा श्रवण के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed