फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   र में घुसे लुटेरों से भिड़े ग्रामीण,जमकर हुआ संघर्ष

र में घुसे लुटेरों से भिड़े ग्रामीण,जमकर हुआ संघर्ष

Wed, 21 Feb 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
र में घुसे लुटेरों से भिड़े ग्रामीण,जमकर हुआ संघर्ष

विज्ञापन
डकैतों का धावा, संघर्ष में 6 ग्रामीण घायल

नवाबगंज। थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर गांव के मजरे चखमखा में मंगलवार की रात लाठी डंडों से लैस होकर लूटपाट के इरादे से घर में घुसे डकैतों से ग्रामीणों की भिड़ंत हो गई।

ग्रामीणों ने डकैतों से जमकर लोहा लिया। करीब आधे घंटे तक ग्रामीणों व बदमाशों में मारपीट हुई। ग्रामीणों की हिम्मत देख डकैतों को उल्टे पांव भागना पड़ा। इस भिड़ंत में दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


गंभीर रुप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक ने गांव का जायजा लिया और पुलिस को डकैतों का पता लगाने के निर्देश दिए। इस मामले में पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर गांव के मजरे चखमख के रहने वाले राम सुरेश प्रजापति ने बताया कि मंगलवार को परिवार के लोग घर में सो रहे थे। राम सुरेश की मां इंद्रावती बरामदे में सोई थी। रात करीब एक बजे लाठी डंडों से लैस होकर 10-12 डकैतों ने रामसुरेश के घर पर धावा बोल दिया।

राम सुरेश का कहना है कि लुटेरों की आहट से बरामदे में सो रही उसकी मां इंद्रावती की नींद खुल गई। जब इंद्रावती ने की नजर डकैतों पर पड़ी तो वह शोर मचाते हुए उनसे भिड़ गईं। इस अप्रत्याशित हमले ने डकैतों के पैर उखाड़ दिए और वह इंद्रावती के कान की बाली छीनकर भागने लगे।

इसी बीच मां की चीख सुनकर उसके पिता रामजतन प्रजापति व भाई मुकेश के साथ वह बाहर निकला और भाग रहे डकैतों को पकड़ने के लिए उनके पीछे दौड़ लगा दी। चीख पुकार सुनकर उनके पड़ोसी शिवचरन व उसकी पत्नी भानमती भी लुटेरों के पीछे दौड़ पड़े। सभी ने तंबाकू के खेत में छिपकर बैठे एक डकैत को दबोच लिया।

राम सुरेश ने बताया कि साथी को पकड़ में आया देख भाग रहे डकैत वापस लौट पड़े और ग्रामीणों से भिड़ गए। निहत्थे ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे तक लुटेरों से लोहा लिया मगर लाठी डंडों से लैस लुटेरों ने सभी को पीटकर लहूलुहान कर दिया और अपने साथी को छुड़ाकर भाग निकले।

डकैत की पिटाई से शिवचरन (50),भानमती (45) व इंद्रावती (46) गंभीर रुप से घायल हो गए जबकि रामजतन (50), रामसुरेश (30) व अशोक कुमार प्रजापति (25) को मामूली रुप से चोट आई है। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से गंभीर रुप से घायल शिवचरन, भानमती व इंद्रावती को डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इस मामले में राम सुरेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात डकैतों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की हैे। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि कुछ लोग चोरी करने के इरादे से गांव में घुसे थे जिनकी ग्रामीणों के साथ छीना झपटी हुई है। लूट की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ह्रदयेश कुमार ने भी गांव का निरीक्षण किया और लुटेरों को पकडने के निर्देश नवाबगंज पुलिस को दिए।

पुलिस के जाते ही लुटेरों ने बोला धावा

नवाबगंज। हरिवंशपुर गांव के जिस चखमख मजरे में लुटेरों ने धावा बोला उसके ठीक आधे घंटे पहले नवाबगंज की पुलिस बगल के मजरे कोरियनपुरवा में मौजूद थी। इस मजरे में पुलिस ने एक वारंटी को पकड़ने के लिए छापा मारा था।

इन दोनों मजरों के बीच में महज 50 मीटर का फासला है और दोनों सड़क के बगल स्थित हैं। मगर बेखौफ लुटेरों ने पुलिस के जाते ही चखमख गांव के रामजतन के घर धावा बोल दिया।

डेढ़ साल में तीसरी घटना से दहशत में ग्रामीण
चखमख गांव के रहने वाले राम सुरेश के घर पर लुटेरों ने डेढ़ साल के भीतर तीसरी बार धावा बोला है। राम सुरेश ने बताया कि इसके पहले पिछले वर्ष जुलाई 2016 व मई 2017 में लुटेरे उसके घर घटना को अंजाम दे चुके हैं।


इसकी तहरीर भी पुलिस को दी गई मगर पुलिस ने कुछ दिन तक टालमटोल करने के बाद मामला रफादफा कर दिया। पुलिस की इस ढिलाई से बेखौफ लुटेरों ने मंगलवार की रात तीसरी बार धावा बोला और छह लोगों को मारपीटकर लहूलुहान कर दिया। इन ताबड़तोड़ घटनाओं से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed