फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   आग से छह घर जलकर स्वाहा, आठ लाख से अधिक का नुकसान

आग से छह घर जलकर स्वाहा, आठ लाख से अधिक का नुकसान

Tue, 06 Mar 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
आग से छह घर जलकर स्वाहा, आठ लाख से अधिक का नुकसान
आग से छह घर जले, आठ लाख का नुकसान
विज्ञापन


मंगुरा बाजार गोंडा। गरमी शुरू होते ही आग की लपटों ने अपना निवाला बनाना शुरू कर दिया है। तेज हवाओं व गरमी के कारण आग दानव का रूप धारण करने लगी है। मंगलवार को परसपुर थाना क्षेत्र के बेचई पुरवा गांव में दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई।

इसमें छह घर पूरी तरह से जलकर राख हो गए। इन घरों में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन, बाइक, चारा मशीन सहित करीब आठ लाख के सामान पूूरी तरह जलकर राख हो गए। घर से सामान निकालने के चक्कर में एक व्यक्ति आग की चपेट में आकर झुलस गया। उसका निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


थाना परसपुर क्षेत्र के सुसुंडा गांव के मजरे बेचई पुरवा के रहने वाले उमाकांत के घर में मंगलवार की दोपहर दो बजे अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई, आग में बाइक, कपड़ा, अनाज, गहने जल गए। आग के दौरान घर का सामान बचाने के चक्कर में उमाकांत का भाई शिवाकांत आग की लपटों की चपेट में आकर झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है। आग की लपटों ने पड़ोस के जनमेजय पांडेय, वीरेन्द्र पांडेय, नानबच्चा पांडेय व त्रिपुरारी पांडेय के घर को भी पकड़ लिया। जनमेजय का अनाज, कपड़ा बर्तन आदि जल गए।

बीरेन्द्र के घर का अनाज, कपड़े, नानबच्चा के घर में रखा मवेशियों का चारा, मशीन, त्रिपुरारी का कपड़ा, अनाज व फर्नीचर जल कर नष्ट हो गया। गांव वालों ने आग की सूचना अग्निश्मन दल को दी। आग की सूचना पर अग्निशमन दल समेत डायल 100 व थानाध्यक्ष परसपुर मुकेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में ग्रामीणों की मदद की।


आग तो बुझा ली गई। मगर आग में छह घरों की गृहस्थी जलकर नष्ट हो गई। सुसुंडा गांव की ग्राम प्रधान किरन देवी ने बताया की आग से आठ लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed