{"_id":"977350b2b635ff4aa65a0356eb2f0152","slug":"13-injured-in-the-clash-eight-houses-burn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में 13 घायल, आठ घर फूंके","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में 13 घायल, आठ घर फूंके
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के दत्तनगर विसेन गांव के पत्थरकट पुरवा में रविवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली में लकड़ी फंसने से हुए विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें 13 लोग घायल हो गए। इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने दलितों के आठ घर फूंक दिए। मामले में एक पक्ष से आठ लोगों के खिलाफ मारपीट व धमकी तो दूसरे पक्ष से पांच लोगों के खिलाफ मारपीट व एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
नगर कोतवाली क्षेत्र के दत्तनगर विसेन गांव के मजरा पत्थरकट पुरवा के रहने वाले तीरथ ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वह अपने पिता पृथ्वीराज, पड़ोसी सुराज, मूलचंद्र, दद्दन, सुरेश व हंसराज के साथ रविवार की रात मजदूरी कर साइकिल पर लकड़ी लेकर गांव की तरफ आ रहा था।
जब सभी लोग बड़का तालाब के पास पहुंचे, तभी गांव के ही निवासी शिवप्रसाद पीछे से ट्रैक्टर लेकर आ रहे थे। इसी बीच साइकिल पर लदी लकड़ी ट्रैक्टर में फंस गई। इसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
तीरथ का आरोप है कि शिवप्रसाद के शोर मचाने पर शिवा सिंह, उसका भाई विशाल सिंह, आकाश सिंह व अमरेश कुमार व उनके अन्य साथी लाठी-डंडा लेकर आ गए और मारपीट करने लगे। तीरथ ने बताया कि गांव के रज्जन बचाने बीच-बचाव करने आए तो हमलावरों ने उन्हें भी मारपीटकर घायल कर दिया।
तीरथ का आरोप है कि शिवप्रसाद व उनके साथियों ने हंसराज, खिलावन, रामकुमार, पृथ्वीराज, पप्पू, अनिल, मूलचंद्र व तीरथ के छप्पर के घरों में आग लगा दी, जिससे सभी घर जल गए।
उधर, शिवप्रसाद ने नगर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वह पंडरीकृपाल गन्ना कांटा से गन्ना तौतल कराकर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर घर लौट रहा था। बड़का तालाब के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली में तीरथ की साइकिल पर लदी लकड़ी फंस जाने के कारण वह सभी मारपीट करने लगे।
इसमें शिवप्रसाद, विशाल सिंह, उसका भाई शिवा सिंह, आकाश सिंह व अमरेश घायल हो गए। कोतवाली में तीरथ ने शिवप्रसाद, शिवा सिंह, उसके भाई विशाल सिंह, आकाश सिंह व अमरेश कुमार के खिलाफ मारपीट, आगजनी व एससी-एसटी एक्ट तो शिव प्रसाद ने दद्दन, रज्जन, तीरथ, सुराज, पृथ्वीराज, मूलचंद्र, सुरेश व हंसराज के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने एक पक्ष के तीरथ समेत आठ तो दूसरे पक्ष के शिव प्रसाद समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सीओ सदर डॉ. राजेश त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।