फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime,arrest,police,gonda,PFI,IB team

पीएफआई से जुड़े अब्दुल्ला का नहीं लगा सुराग

Thu, 29 Sep 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
crime,arrest,police,gonda,PFI,IB team
गोंडा। पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़ा अब्दुल्ला पुलिस के हाथ से बचकर निकल गया। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) द पुलिस की संयुक्त टीम ने अब्दुल्ला समेत अन्य की तलाश में बीते सोमवार की रात अभियान चलाकर दो थाना क्षेत्रों में छापा मारा था। लेकिन सुराग नहीं मिला। खोड़ारे थाना क्षेत्र के औसानी बुजुर्ग गांव से दो लोगों के साथ करनैलगंज से चार लोगों को उठाया था। पूछताछ में कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि आईबी की टीम ने बुधवार की देरशाम तक पूछताछ की है। आईबी से गोंडा पुलिस को नए इनपुट मिले हैं, जिसपर पुलिस ने नए सिरे से कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि आईबी ने नया क्या इनपुट दिया है। इस राज का पुलिस अभी खुलासा नहीं कर रही है।
विज्ञापन

बाराबंकी के साथ बहराइच के बाद पुलिस को सोमवार रात पीएफआई के तार गोंडा से जुड़े होने की सूचना आईबी से मिली थी। जिसके आधार पर गोंडा के खोड़ारे थाना क्षेत्र के औसानी बुजुर्ग व औसानी फिरोज गांव के साथ करनैलगंज के बालूगंज, कसगरान व बालकरामपुरवा में आईबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा था। छापा के दौरान टीम ने छह संदिग्धों को उठाया था। औसानी फिरोज गांव से बुजुर्ग अब्दुल्ला को तो इसी गांव के रहने वाले निजी चिकित्सक उबैदुल्लाह को खोड़ारे बाजार से उठाया था। बाद में टीम ने बुजुर्ग अब्दुल्ला को इसलिए छोड़ दिया था कि उनकी एक आंखों से कम दिखाई पड़ता है, और उनके पास एंड्रायड मोबाइल फोन नहीं था। आईबी की टीम को पॉपुरल फ्रंट ऑफ इंडिया से जुड़े जिस अब्दुल्ला की तलाश थी। वह नहीं था।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद टीम ने निजी चिकित्सक उबैदुल्लाह को छोड़ दिया था। आईबी को जिसकी तलाश थी, हिरासत में लिए गए अब्दुल्ला व उबैदुल्लाह वह दोनों नहीं थे। करनैलगंज में आईबी की ही सूचना पर पीएफआई के संदिग्धों की तलाश में पुलिस टीम ने बालूगंज, कसगरान व बालकरामपुरवा में छापा मारकर चार लोगों को उठाया था। टीम ने बुधवार देर शाम तक पूछताछ के बाद उन्हें शांतिभंग में चालान कर दिया। टीम ने अब्दुल्ला की तलाश में बुधवार को कई ठिकानों पर छापा मारा, लेकिन सुराग नहीं लगा। माना जा रहा है कि आतंकी फंडिंग को लेकर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से जुड़े लोगों के खिलाफ एक साथ छापा मारे जाने की सूचना मिलते ही वह फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया एजेंसियां अब्दुल्ला के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हैं। आईबी से गोंडा पुलिस को नए इनपुट मिले हैं, जिसपर पुलिस ने नए सिरे से कार्रवाई शुरू कर दी है। (संवाद)
फोन में छिपा है आतंकी फंडिंग का राज
खोड़ारे थाना क्षेत्र के औसानी फिरोज गांव के रहने 70 वर्षीय जिस अब्दुल्ला को आईबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने उठाया था, उससे पूछताछ तो की। टीम को उसके पास एंड्रायड मोबाइल की तलाश कर रही थी। अब्दुल्ला के पास मोबाइल फोन तो मिला, मगर वह की-पैड था। आखिर टीम को जिस अब्दुल्ला की तलाश थी। उसके एंड्रायड फोन में ऐसा क्या है। जिसकी तलाश की जा रही थी। माना जा रहा है कि आतंकी फंडिंग से जुड़े कुछ राज उसके एंड्रायड में हैं। पुलिस टीम एंड्रायड की तलाश कर रही थी। मगर असली अब्दुल्ला के न मिलने से एंड्रायड में राज अभी भी छिपा है।
शांतिभंग की आशंका में किया चालान
पीएफआई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की तलाश में आईबी की सूचना पर मारे गए छापा के दौरान पुलिस ने जिन लोगों को उठाया था। उनसे पूछताछ के बाद शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया। खोड़ारे थाना क्षेत्र के औसानी बुजुर्ग के साथ ही करनैलगंज से उठाए गए चार लोगों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया है।

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के बारे में आईबी से अभी और नए इनपुट मिले हैं, जिस पर नए सिरे से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पूरी पड़ताल के बाद ही पीएफआई के बारे में कुछ कहा जा सकता है। आकाश तोमर, पुलिस अधीक्षक गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed