{"_id":"5fa6c9768ebc3e9bc104a030","slug":"control-room-open-in-collectorate-farmers-will-get-facility-gonda-news-lko5490997176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट में खुला कन्ट्रोल रूम, कृषकों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट में खुला कन्ट्रोल रूम, कृषकों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
गोंडा। अपर जिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी धान खरीद राकेश सिंह ने बताया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के अंतर्गत धान खरीद योजना के सफल संचालन के साथ ही शिकायतों एवं त्वरित निस्तारण के लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में धान खरीद नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।
उन्होंने बताया कि किसान धान खरीद से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के निराकरण के लिए कंट्रोल रूम के नंबर 05262-230125 पर प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
अपर जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों के उप जिलिाधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि वे तहसील क्षेत्रों में कराए गए निरीक्षण एवं खरीद की सूचना संकलित करते हुए रोजाना शाम 06 बजे तक उन्हें हर हाल में उपलब्ध कराएंगे।