फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Children's education affected due to Accounts Officer's office in school building

Gonda News: स्कूल भवन में लेखाधिकारी कार्यालय से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

Sat, 14 Jun 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 14 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Children's education affected due to Accounts Officer's office in school building
गोंडा। अधिकारियों के आदेशों के बावजूद वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय शिफ्ट नहीं होने का मामला गरमा गया है। शिक्षकों ने शासन स्तर के अधिकारियों से गुहार लगाई है। आरोप लगाया कि स्कूल भवन में वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय संचालित होने से बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। वहीं, पेंशनर को दूसरी मंजिल पर चढ़ने में मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन

दरअसल, वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय को बीएसए कार्यालय में शिफ्ट करने की मांग चल रही है। पिछले दिनों डीएम नेहा शर्मा, सीडीओ और एडी बेसिक राम सागर पति त्रिपाठी व बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय शिफ्ट करने के आदेश दिए। मगर वित्त लेखाधिकारी व बाबुओं की मनमानी के चलते कार्यालय शिफ्ट नहीं किया गया।
विज्ञापन

11 जून को गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की। इतना ही नहीं, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी ने बताया कि स्कूल भवन में वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय संचालित होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। वहीं, बुजुर्ग पेंशनर को दूसरी मंजिल पर चढ़ने व उतरने में मुश्किल होती है। इसके बावजूद वित्त एवं लेखाधिकारी स्कूल के भवन को खाली नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडी बेसिक राम सागर पति त्रिपाठी का कहना है कि वित्त एवं लेखाधिकारी से इस संबंध में बातचीत हुई है। बीएसए कार्यालय भवन में जल्द ही वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय शिफ्ट होगा।


दो वर्षों से अफसरों ने जारी किए आदेश

वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय को विकास भवन में शिफ्ट करने के लिए तत्कालीन सीडीओ एम. अरुन्मोली ने आदेश दिया। मगर वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद से अधिकारी लगातार आदेश दे रहे हैं मगर उस पर अमल नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed