फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Celebrated birth anniversary of Jannayak Karpuri Thakur

Gonda News: जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई जयंती

Thu, 25 Jan 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 25 Jan 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Celebrated birth anniversary of Jannayak Karpuri Thakur
गोंडा। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती बुधवार को मनाई गई। सपाइयों ने उनके संघर्ष को याद किया। समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किया।
विज्ञापन

यहां आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सादगीपूर्ण जीवन के कारण जननायक के नाम से मशहूर थे। दलितों के उत्थान के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता और उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत के सामाजिक, राजनीतिक ताने-बाने पर अमिट छाप छोड़ी है।
विज्ञापन

उन्हें बिहार के सामाजिक न्याय का मसीहा माना जाता है। उन्होंने पिछड़ावर्ग को आरक्षण दिया। स्वतंत्रता का संघर्ष हो या फिर आंदोलन हर जगह उनकी अग्रणी भूमिका रही। कार्यक्रम में विनोद श्रीवास्तव, संजय सविता विद्यार्थी, सरफराज हुसैन, जयचंद सिंह, राजेश यादव, संजय साहू सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



चुनाव के समय याद आए कर्पूरी ठाकुर : अरशद
सपाके जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने कहा कि भाजपा ने दस साल सत्ता में रहकर कुछ नहीं किया। अब चुनाव के समय कर्पूरी ठाकुर को भारतरत्न दिया है। भाजपा सिर्फ सपा सरकार में कराए गए कार्यों पर तख्ती लगा रही है।

क्रांतिकारी मोर्चे ने भारत रत्न के एलान की सराहना की
बुधवार को क्रांतिकारी मोर्चा के बैनर तले बैठक की गई। इसमें समाजवादी विचारक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेश अध्यक्ष काजी अब्दुल नजीब ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर राजनीति में हमेशा परिवारवाद के खिलाफ थे। उन्होंने केंद्र सरकार के उस कदम की सराहना की जिसमें कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का एलान किया गया है। इस दौरान अनूप सिंह, माे. अमजद खां, नबीउल्ला खां, इसरार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed