{"_id":"67912d3d873c0caf0e0bd87d","slug":"case-registered-for-kidnapping-of-llb-student-gonda-news-c-100-1-gon1003-131298-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: एलएलबी की छात्रा को अगवा करने के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: एलएलबी की छात्रा को अगवा करने के मामले में केस दर्ज
Wed, 22 Jan 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंझरी (गोंडा)। लगातार दो बार एलएलबी की छात्रा को अगवा करने के प्रयास के मामले में अब एसपी के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। नामजद श्रावस्ती के भिनगा सुभाषनगर निवासी सौरभ व साथियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
परसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में एक निजी कॉलेज में एलएलबी की छात्रा है। बीते 24 दिसंबर 2024 को परीक्षा देने गई थी। इस दौरान दूर के रिश्तेदार आरोपी युवक ने उससे न सिर्फ छेड़खानी की बल्कि उसे वहां से अगवा करने का भी प्रयास किया। ऑटो चालकों के एकत्र होने पर आरोपी वहां से भाग गया।
इसके बाद 25 दिसंबर 2024 को गोंडा जिला अस्पताल के पास एक शापिंग मॉल में कपड़े लेने पहुंची थी। वहां से भी उसे घसीटते हुए गाड़ी से अगवा करने की कोशिश की। मगर किसी तरह से उसने खुद को बचाया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी लगातार धमकियां दे रहा है। महिला हेल्पलाइन 1090 पर शिकायत दर्ज कराई मगर कार्रवाई नहीं हुई। परेशान होकर वह एसपी विनीत जायसवाल से मिली और शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।